Loading...

राजस्थान

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26, सम्पर्क पोर्टल और जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा की गई। कलक्टर ने सभी विभागों को केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर शहर में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। Read More

काज़ी कौंसिल का हुआ आयोजन, मुस्लिम समाज में गैर शरई रस्में रोकने का आह्वान किया गया

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर के अंसारी मोहल्ले में आयोजित काज़ी कौंसिल की बैठक में शहर क़ाज़ी मोहम्मद निसार उल्लाह की सदारत में कई उलमा और जिम्मेदार लोग शामिल हुए। बैठक में समाज में बढ़ती गैर शरई रस्मों — जैसे शादियों में नाच-गाना, बैंड-बाजे, शराबखोरी, जुआ-सट्टा — को रोकने पर ज़ोर दिया गया। वक्ताओं ने दीनी तालीम और समाजी सुधार पर भी अहम बातें रखीं।

हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत की नई पहचान

मनोहरपुर

मनोहरपुर में हड्डी और जोड़ दर्द से पीड़ित लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर आई है। अनुभवी हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राधेश्याम यादव ने अपनी विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक से कई मरीजों को नया जीवन दिया है। उनके हॉस्पिटल में फ्रैक्चर, गठिया, जॉइंट रिप्लेसमेंट, स्लिप डिस्क, लकवा, क्लब फूट, फिजियोथैरेपी और ट्रॉमा केयर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को…

default-image

जाम हुआ बेलगाम, बस स्टैंड से बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें

मनोहरपुर

मनोहरपुर कस्बे में त्योहारों की भीड़ के चलते शनिवार को जयपुर–शाहपुरा मार्ग, मुख्य बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में घंटों तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारों से आमजन परेशान रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से ट्रैफिक को नियंत्रित किया। व्यापारियों ने कहा कि मनोहरपुर में आए दिन जाम लगना आम हो गया है, जिससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई बार सड़क चौड़ीकरण की…

जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में शनिवार 25 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. सुमीत गर्ग ने केंद्र और राज्य सरकार पर संविधान विरोधी निर्णय लेने और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “वोट चोरी से बनी सरकार” देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

ए एम पी (AMP) के नेशनल प्रेसीडेंट आमिर इदरीसी का सवाई माधोपुर दौरा

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) के नेशनल प्रेसीडेंट आमिर इदरीसी ने प्रोफेशनल्स, उलेमाओं और शिक्षाविदों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में तालीमी (शिक्षा) और सोशल मसाइल (सामाजिक मुद्दों) पर विस्तार से चर्चा हुई। आमिर इदरीसी ने बताया कि एएमपी संस्था देशभर में मुस्लिम युवाओं को करियर गाइडेंस, स्कॉलरशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। कार्यक्रम में…

default-image

मीणा समाज के लोगों की बैठक हुई आयोजित

चौमूं

राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ, चौमूं की ओर से ग्राम किशनपुरा स्थित मीणा मोहल्ले में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 अक्टूबर को होने वाले नवनिर्मित सभा भवन के लोकार्पण, भूमि दानदाताओं की मूर्तियों के अनावरण और भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समारोह का पोस्टर जारी किया गया और विभिन्न गांवों में जाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में कई…

गहलोत अपनी पार्टी के इतिहास में झांककर देंखे- मदन राठौड़

जयपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर प्रणाम कर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई थी। वहीं कांग्रेस ने अपने इतिहास में बार-बार संविधान की अवहेलना की है—चाहे वह शाहबानो केस का फैसला पलटना हो, 1975 की…

अब 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दुकान और वाणिज्य संस्थानों में नहीं कर सकेंगे काम

जयपुर

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश 2025 को मंजूरी दी है। अब 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे दुकानों और वाणिज्यिक संस्थानों में काम नहीं कर सकेंगे। किशोरों के रात्रिकालीन कार्य पर भी रोक लगाई गई है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं, जिनमें सुरक्षा उपकरण, निजता और कार्यस्थल पर स्वच्छ वातावरण की…

default-image

मध्य प्रदेश के भिंड में दलितों का बहिष्कार

जयपुर

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दलित युवक ज्ञान सिंह के साथ उच्च जाति के तीन लोगों ने मारपीट की और जबरदस्ती बोतल में भरा मूत्र पिलाया। घटना के बाद आरोपी ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूरे दलित समाज का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

1 36 37 38 39 40 308