मीणा समाज के लोगों की बैठक हुई आयोजित
-बैठक में समारोह को लेकर किया पोस्टर का किया विमोचन
-26 अक्टूबर को मीणा समाज के भवन का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान
चौमूं (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत किशनपुरा स्थित मीणा के मोहल्ले में शनिवार को राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ चौमूं के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 26 अक्टूबर को चौंमूं में नवनिर्मित सभा भवन का लोकार्पण समारोह एवं भूमि दानदाताओं कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मीणा समाज के लोगों ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया कार्यक्रम के दौरान मीणा समाज के लोगों ने ग्राम किशनपुरा, नांगल-गोविंद, गुड़लिया, रणजीतपुरा, छोटा गुडा, आलीसर, डोला का बास आदि गांवों में जाकर समाज के लोगों से जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ तहसील चौमूं के कोषाध्यक्ष मुकेश बागड़ी एवं शेष मानुतवाल सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अर्जुन मीणा, ओमप्रकाश मीणा, रिछपाल मीणा, बनवारी मीणा, मुकेश मीणा, महावीर मीणा, सुखदेव मीणा, ओम मीणा, गोपाल मीणा, बाबूलाल मीणा, सीताराम मीणा, कन्हैयालाल मीणा, डॉ. विकास सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
