Loading...

राजस्थान

मांगरोल

अंता विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल कस्बे में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का कैडर कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अंता उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में पूरी ताक़त से जुटने का आह्वान किया गया। Read More

जिला न्यायाधीश ने रामगंजमंडी जेल का निरीक्षण किया

सुकेत

रामगंजमंडी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी ने जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की स्थिति जानी। न्यायाधीश व्यास ने जेल प्रशासन को सभी बंदियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पानी और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन बंदियों के पास वकील…

सांसद दुष्यंत सिंह अंता मांगरोल उप चुनाव मे हुए सक्रिय

बारां

अंता मांगरोल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रभारी सांसद दुष्यंत सिंह ने मोरपाल सुमन के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। वे सुबह से देर रात तक विभिन्न गांवों और नगरों में जाकर कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बना रहे हैं। सांसद दुष्यंत सिंह ने बामला, बड़गांव, अंता नगर और पलायथा में बैठकों के दौरान कहा कि भाजपा ने स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर…

default-image

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया ने किया मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क

बारां

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने रविवार को अंता विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि भाया ने अपने कार्यकाल में अनेक धार्मिक और विकास कार्य करवाए हैं, जबकि वर्तमान भाजपा शासन में कई कांग्रेस कालीन योजनाएं ठप पड़ी हैं। उर्मिला जैन भाया ने भी बड़वा और मिर्जापुर गांवों में…

राईन मस्जिद का 13वां सालाना जलसा संपन्न

कोटा

कोटा की राईन मस्जिद में 13वां सालाना जलसा बड़े शानदार अंदाज़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सरपरस्ती हाफ़िज़ शेर ख़ान अशरफी ने की, जिन्होंने बच्चों की रहनुमाई की। बच्चों ने अपनी तक़रीरों के ज़रिए इल्म, अदब और मोहब्बत का पैग़ाम दिया। जलसे में मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, अफरोज खान, अशफाक बाबा, साहिब भाई, शादाब राईन, जोनी राईन सहित कई मेहमान शामिल हुए। आखिर में सभी के लिए लंगर का इंतज़ाम किया…

झालावाड़ में निशुल्क मूसलमानी खतना सुन्नत शिविर हुआ आयोजित

झालावाड़

झालावाड़ में सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर और ईदगाह इंतजामिया कमेटी की जानिब से 23 अक्टूबर 2025 को ईदगाह मैदान में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 398 बच्चों की खतना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान खानी से हुई और पूरे दिन चले इस आयोजन में मेडिकल कॉलेज की टीम, डॉक्टर, समाजसेवी और शहर के उलेमा हजरात ने हिस्सा लिया। सोसायटी के सदर हाजी…

default-image

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के सदस्य का किया स्वागत

मांगरोल

नेपाल में हुई इंडो-नेपाल यूथ इंटरनेशन चैम्पियनशिप 2025 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। टीम में शामिल मांगरोल निवासी करण आदित्य सिंह का SIO मांगरोल यूनिट के सदस्यों ने सम्मान किया। संगठन ने उन्हें कामयाबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि खेल इंसानियत और भाईचारे को मज़बूत करने का ज़रिया हैं। इस मौके पर उन्हें JIH मांगरोल की तरफ से “मुहम्मद (सल्लल्लाहु…

कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पाटीदार झालावाड़ जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

झालावाड़

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जल्द ही झालावाड़ जिले में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा करने वाली है। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार इस पद के सबसे मज़बूत दावेदारों में शामिल हैं।

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने मांगरोल में किया सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

बारां

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने मांगरोल में मतदान केंद्र परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं फोटो लेकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वीप टीम और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है।

default-image

कॉमरेड प्रेम जी वरिष्ठ श्रमिक नेता का निधन

जयपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ श्रमिक नेता कॉमरेड प्रेम जी का मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। वे सरल, सौम्य और समाजसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती देवकी, पुत्र नरेंद्र वर्मा (एडीसी, जयपुर), पुत्रियाँ अंजु वर्मा (आरएएस) व मंजू वर्मा (एपीओ) सहित पूरा परिवार मौजूद है। 22 अक्टूबर को चांदपोल बाजार, जयपुर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी नेताओं…

1 34 35 36 37 38 308