Loading...

काज़ी कौंसिल का हुआ आयोजन, मुस्लिम समाज में गैर शरई रस्में रोकने का आह्वान किया गया

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

शादाब अली

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में 23 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे से काज़ी कौंसिल का आयोजन किया गया। जिसकी सदारद (अध्यक्षता) शहर काजी मोहम्मद निसार उल्लाह ने की, काजी कौंसिल के सेकेट्री व शहर क़ाज़ी मोहम्मद इरफान उल्लाह ने प्रोग्राम का आगाज़ किया व प्रोग्राम की निजामत को अंजाम दिया। काज़ी कौंसिल का अहम मकसद समाज में फैल रही बुराइयां जैसे शादियों में नाच गाना, ढोल ताशे, बैंड बाजे, शराब खोरी, जुआं सट्टा व देर रात तक घरों के बाहर नौजवानों का आवारा घूमना इस सब पर पुरजोर तरीके से रोक लगाना है। यह कौंसिल मीटिंग 2 घंटे तक चली जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार दीनी व दुनियाई तालीम के हिसाब से रखे। इस मीटिंग में काजी कॉन्सिल के नायब सदर काजी अब्दुल करीम मलारना डूंगर, केशियर काजी सईदद्दीन खिरनी, वजीरपुर काजी, जिला वक्फ बोर्ड सदर असरार अहमद, अंजुमन सदर सैयद फारुख अली, मौलाना अबसार अहमद नदवी, रि. डॉ. अकरम खान,एडवोकेट अबुल कलाम हाशमी, अब्दुल सईद रि. सहायक कोषाधिकारी, ईदगाह सदर मास्टर असलम, हाफिज राशिद, मोहम्मद काशिफ, एडवोकेट इकबाल हाशमी, एडवोकेट नोमान हाशमी अन्य शहर के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।