Loading...

ए एम पी (AMP) के नेशनल प्रेसीडेंट आमिर इदरीसी का सवाई माधोपुर दौरा

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

-तालीमी व सोशल मसाइल पर हुई अहम बैठक

शादाब अली

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) ग्रुप के नेशनल प्रेसीडेंट आमिर इदरीसी ने सवाई माधोपुर में  के प्रोफेशनल्स, उलेमाओं व शिक्षाविदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। यह कार्यक्रम रणथम्भौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित किया गया, जिसमें जिलेभर से मुस्लिम समाज के प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने शिरकत की। बैठक के दौरान आमिर इदरीसी ने कहा कि “हमारी संस्था मुस्लिम समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। एएमपी द्वारा देशभर में विशेष कैंपों के माध्यम से बच्चों को करियर गाइडेंस, स्कॉलरशिप और रोजगार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि समाज में प्रोफेशनल्स को आगे आकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करना चाहिए, ताकि हर बच्चा आत्मनिर्भर और शिक्षित बन सके। कार्यक्रम में QTA हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सैयद बलीग अहमद,शहर काजी निसार उल्लाह,शहर काजी इरफान उल्लाह, मौलाना नोमान कासमी, मौलाना अबसार नदवी, प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद जैदी, प्रोफेसर मोहम्मद शाकिर, प्रोफेसर मुसव्विर साहब, मोहम्मद काशिफ , मुमताज अहमद, अब्दुल लतीफ मंसूरी, आदि लोगों ने भी अपने सुझाव रखे।समाज की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।