Loading...

जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर

Follow us

Share

-मीटिंग में बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा

सवाई माधोपुर (रॉयल पत्रिका)। शनिवार 25 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी आभाव अभियोग प्रकोष्ठ के बैनर तले शिव मंदिर बजरिया में मीटिंग आयोजित की गई।  मीटिंग में जिले से कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिसमे प्रदेश एवं जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था, “वोट चोर गद्दी छोड़” पर विशेष रूप से वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. सुमीत गर्ग ने कहा कि आज देश ओर प्रदेश तथा जिले की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार ने जनता को खून के आँसू बहाने पर मजबूर कर दिया है। देश का संविधान खतरे में है। सारे नियम कानून को ताक में रखकर निर्णय अपने चहेतों के पक्ष में किये जा रहे। वोट चोरी से बनी सरकार अपनी मनमानी करने पर उतारू है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा।  साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस के सभी साथी आपसी सहयोग से जिले में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ संघर्ष करने के लिए तैयार रहे। आने वाले समय में केंद्र सरकार जनता को महगाई से त्रस्त करने वाली है। मीटिंग की मुख्य अतिथि आभाव अभियोग प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा ने कहा कि जिले की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए जिला स्तर पर मुहिम चलाकर प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट रहकर कार्य करना है प्रदेश स्तर पर भी हमारा पूरा सहयोग मिलेगा। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कानजी मीना फौजी ने मीटिंग में आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। बैठक में पार्टी के इंटक कांगेस अध्यक्ष इंद्रजीत दुबे, एस सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश पहाड़िया, एस टी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बंशी लाल मीणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मंगल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के एम कावरिया, रामजीलाल बैरवा, आर पी मीना, शंकर लाल मीणा, सोनिका शर्मा, सुमन मीणा, संजय शर्मा, गफूर अहमद, दशरथ सिंह मीणा, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा मौजूद रहे। मंच का संचालन महासचिव प्यारे लाल शर्मा ने किया। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।