Loading...

राजस्थान

जयपुर

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, भाजपा के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी है। वहीं, एसडीपीआई द्वारा नरेश मीणा को समर्थन मिलने से कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लग सकती है। हाड़ौती क्षेत्र में यह चुनाव काफी दिलचस्प… Read More

बिहार विधानसभा में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी मुसलमानों की होगी

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को हराने की जिम्मेदारी मुस्लिम समाज के कंधों पर डाल दी गई है। 18 प्रतिशत आबादी वाले मुस्लिम वर्ग को इंडिया गठबंधन ने केवल 29 टिकट दिए हैं, जबकि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद यादव और कश्यप समाज में बांट दिए गए हैं। 2020 में 35-40 टिकट दिए गए थे, जो अब घट गए हैं। दूसरी ओर, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने 24…

गोविंद सिंह डोटासरा का मुस्ताक खान ने किया स्वागत

चूरू

चूरू में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आगमन पर सर्किट हाउस के सामने प्रदेश सचिव मुस्ताक खान ने साथियों सहित उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और छात्र नेता मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता और संगठन सशक्तिकरण का संदेश दिया।

default-image

भीलवाड़ा में रोजगार, व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा- मुख्यमंत्री

भीलवाड़ा

राजस्थान सरकार ने औद्योगिक और ऊर्जा विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले की माण्डल तहसील के ग्राम धुवाला में 82.60 हैक्टेयर भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने की स्वीकृति दी है। यह क्षेत्र गैर प्रदूषणकारी उद्योगों के लिए विकसित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, निवेश बढ़ेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। रीको द्वारा सड़क, पानी और…

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी, संवाद से ही रोकी जा सकती है आत्महत्या- डॉ. खुशाल यादव

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में “आत्महत्या रोकथाम: कारण और समाधान” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य आमजन और सरकारी कर्मचारियों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया और आधुनिक जीवनशैली के कारण व्यक्ति सामाजिक रूप से अलग-थलग पड़ता जा रहा है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने संवाद को आत्महत्या रोकथाम का…

सांचौर में एलिवेटेड पुल की सर्विस रोड जर्जर बार-बार जाम ने बढ़ाई परेशान

सांचौर

सांचौर शहर में एलिवेटेड पुल निर्माण की धीमी रफ्तार और वैकल्पिक सर्विस रोड की बदहाल स्थिति ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जगह-जगह गड्ढों और धूल-कीचड़ से भरी सड़क के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम लग रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार धरना और ज्ञापन देकर सड़क सुधार की मांग की, लेकिन प्रशासन और ठेकेदार की…

default-image

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया जल संसाधन विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जल संसाधन विभाग के तीनों कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों की स्वच्छता, हरियाली और फाइल प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नियमित सफाई अभियान और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही।

सेजान खान का टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल

चूरू

केंद्रीय विद्यालय, चूरू के कक्षा 9 के छात्र सेजान खान ने 23 से 26 अक्टूबर 2025 तक जोधपुर में हुए राजस्थान स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

नोखा-सीकर हाईवे पर दोगुना किराया वसूली

चूरू

नोखा-सीकर स्टेट हाईवे-20 पर लोक परिवहन बसों की मनमानी चरम पर है। यात्रियों से तय दर से दोगुना किराया वसूला जा रहा है, जबकि बसों में क्षमता से अधिक सवारियां और छतों पर भी लोग बैठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस अवैध वसूली और सुरक्षा जोखिम की शिकायत करते हुए परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मार्ग पर 20 रोडवेज बसों…

default-image

दीपावली पर ‘रामा-सामा’ के दिन मुस्लिम समाज ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को दी बधाई

जोधपुर

दीपावली के दूसरे दिन ‘रामा-सामा’ के मौके पर जोधपुर में गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर झलक देखने को मिली। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कासमअली राठौड़ के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने पहुंचे और उन्हें दीपावली की बधाई दी। मंत्री शेखावत ने भी सभी का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहारों का असली मतलब आपसी प्रेम और एकता है। इस पहल को…

1 37 38 39 40 41 308