मध्य प्रदेश के भिंड में दलितों का बहिष्कार
-इससे पहले इंदौर के कपड़ा बाजार से मुस्लिम मजदूरों का बहिष्कार किया गया था
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I मध्य प्रदेश के भिंड में उच्च जाति के तीन लोगों ने 20 अक्टूबर 2025 को दलित युवक ज्ञान सिंह के साथ मारपीट की और बोतल में भरकर मूत्र जबरदस्ती पिलाया, तबीयत खराब होने पर दलित युवक को भिंड जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया I पुलिस में शिकायत के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने दलित समाज के लोगों का बहिष्कार कर दिया I भिंड पुलिस ने ज्ञान सिंह के साथ हुए उत्पीड़न के मामले में तीन लोगों सोनू बरुआ, आलोक शर्मा और छोटू पर एफआईआर दर्ज की है I कुछ दिन पहले इंदौर में भाजपा विधायक के कहने पर वहां कपड़ा बाजार के व्यापारियों ने मुस्लिम समाज के मजदूरों को हिंदुओं की दुकानों से निकाल दिया था I प्रदेश में भाजपा की सरकार है I मध्य प्रदेश में वैसे तो ओबीसी वर्ग का मुख्यमंत्री है I लेकिन दलितों के साथ अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं I वैसे जहां-जहां भाजपा की राज्य सरकारें हैं वहां दलित और मुस्लिम के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
