Loading...

राज्य

जयपुर

जयपुर स्थित शैल्बी हॉस्पिटल में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई, जहां 31 वर्षीय मरीज यूनुस खान का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन उनके पिता द्वारा किडनी डोनेट करने पर संभव हुआ। चिरंजीव योजना के तहत किया गया यह ट्रांसप्लांट अब मरीज को नई ज़िंदगी दे रहा है। हॉस्पिटल की रीनल साइंसेज़ डिपार्टमेंट में जांच, सर्जरी, डायलिसिस, पोस्ट-ऑपरेटिव केयर समेत किडनी से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही छत… Read More

 भारत के बाद ब्रिटेन-जर्मनी-फ्रांस ने भी रोकी अमेरिका के लिए डाक सेवाएं

नई दिल्ली

भारत के बाद अब ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया ने अमेरिका के लिए डाक सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जुलाई 2025 को 800 डॉलर तक के सामान पर ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट खत्म करने का आदेश दिया था। अमेरिका ने नए टैरिफ नियमों की पूरी जानकारी नहीं दी है, जिससे यूरोप और भारत के डाक विभाग असमंजस में हैं। इसका असर…

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: 5400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे पर 5400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सुजुकी की पहली ग्लोबल बैटरी इलेक्ट्रिक कार ‘ई-विटारा’ को 100 देशों के लिए रवाना किया। दौरे के दौरान रेलवे, सड़क, बिजली, शहरी विकास और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की गई।

default-image

“मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह” सम्पन्न

अजमेर

अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज सभागार में मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन समिति द्वारा "मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह" आयोजित हुआ। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक और प्रतियोगी परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक लाने वाले लगभग 430 छात्रों को सम्मानित किया गया। चार प्रतिभागियों को लॉटरी से विशेष ईनाम दिए गए, जिनमें पहला पुरस्कार लक्ज़री साइकिल खुशी मिर्जा को मिला।

जमात-ए-इस्लामी हिंद मांगरोल के पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन

मांगरोल

जमात-ए-इस्लामी हिंद यूनिट मांगरोल ने 10 से 25 अगस्त तक "मीजान में खलल न डालो" पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रैली, पौधारोपण, डोर टू डोर संपर्क, पंपलेट वितरण, महिलाओं के लिए प्रोग्राम और सोशल मीडिया पोस्टर शेयर कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। सोमवार को यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं भ्रम फैलाने वाली ताकतों से लोग सतर्क रहें- देवनानी

अजमेर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली में आयोजित स्पीकर सम्मेलन में कहा कि भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है और इसकी जड़ें वेदों से लेकर संविधान तक फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और कुछ भ्रम फैलाने वाली ताकतों से जनता को सतर्क रहना होगा।

default-image

सांचौर में बारिश से एनएच 68 बदहाल, एलिवेटेड पुल की सर्विस रोड़ नहीं बनने से वाहन चालाक परेशान

सांचौर

सांचौर शहर से गुजरने वाला नेशनल हाइवे 68 बारिश के बाद बदहाल हो चुका है। गढ्ढ़ों और अधूरी सर्विस रोड के कारण आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं। व्यापारी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन न प्रशासन और न ही निर्माण कम्पनी कोई ठोस कदम उठा रही है। स्थानीय लोग जल्द सड़क मरम्मत और सर्विस रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं।

सांचौर जिला बहाल करने की मांग को लेकर धरना 240 वें दिन भी जारी

सांचौर

सांचौर जिला बहाली की मांग को लेकर जारी धरना 240वें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायतों से ग्रामीण इसमें शामिल होकर समर्थन दे रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि सांचौर जिला सभी मानकों पर खरा उतरता है और सरकार द्वारा इसका निरस्तीकरण जनभावनाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने राज्य सरकार से सांचौर जिला बहाल करने की मांग दोहराई।

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गाजसर के पास तारानगर तिराहे पर सड़क हादसे का मॉक ड्रिल

चूरू

चूरू के गाजसर स्थित तारानगर तिराहे पर सड़क हादसे की मॉक ड्रिल आयोजित हुई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को राहत व उपचार का अभ्यास किया। इस दौरान रिस्पॉन्स टाइम, समन्वय और आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण किया गया।

default-image

‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन

चूरू

चूरू में पुलिस अधीक्षक जय यादव की देखरेख में 'संडेज ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित हुआ। योगाचार्य आकाश सिंगल ने योग व ताईची सेशन कराया, इसके बाद रस्सीकूद और 9 किमी लंबी साइक्लिंग रैली हुई। बारिश में भी 100 से अधिक लोगों ने साइक्लिंग में भाग लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, छात्रों और आमजन समेत करीब 300 प्रतिभागी शामिल हुए।

1 107 108 109 110 111 345