Loading...

राज्य

जोधपुर

जोधपुर में सय्यद मोहियूद्दीन अशरफ की सरपरस्ती में जुलूस की तैयारी को लेकर ईदगाह परिसर में बैठक हुई। तय किया गया कि जुलूस पूरी सादगी और अदब से निकाला जाएगा। जुलूस में बैंड, बाजे, ढोल, झांकियां, नाबालिग बच्चों और महिलाओं की भागीदारी पर रोक रहेगी। इसके साथ ही 12 दिन तक नशे के खिलाफ पोस्टर और बैनर के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। Read More

3 सितंबर को तकरीर का प्रोग्राम एवं पोस्टर विमोचन किया

जोधपुर

जोधपुर की मीरा कॉलोनी में 1500 साला ईद मिलादुन्नबी तकरीर प्रोग्राम की तैयारी के तहत पोस्टर विमोचन किया गया। 3 सितंबर बुधवार बाद नमाजे-ईशा होने वाले इस प्रोग्राम में मौलाना मोहम्मद इदरीश रज़ा कादरी और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मुख्य वक्ता होंगे। आयोजन की तैयारियों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे।

 “इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी की वार्षिक बैठक संपन्न”

चूरू

चूरू के जामिया अरबिया इस्लामिया मदरसा दारुल उलूम में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी की वार्षिक आम बैठक हाजी याक़ूब थीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. एफ. एच. गोरी, डॉ. मुमताज़ अली कुरैशी, मोहम्मद अयूब और अन्य वक्ताओं ने सामाजिक भाईचारे और जिले को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया…

default-image

अल्पसंख्यक समुदाय की दो युवतियों का फिमेल हेल्थ वर्कर पद पर चयन

चूरू

चूरू जिले की दो अल्पसंख्यक युवतियाँ—मुस्कान (आथुणा मोहल्ला) और रूकसार बानो (दिपलाणा)—का फिमेल हेल्थ वर्कर पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर परिवारजनों व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने खुशी जताई और नेताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक हरलाल सहारण ने भी दोनों को शुभकामनाएँ दीं।

संजू कुमार शर्मा को राज्य स्तर पर सम्मानित किया

झालावाड़

झालावाड़ के क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू कुमार शर्मा को 15 अगस्त 2025 को जयपुर के अरण्य भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें लव कुश वाटिका को इको-ट्यूरिज्म के रूप में विकसित करने, बडबेला तालाब को जिले के पहले वेटलैंड के रूप में संरक्षित करने और बेटी वाटिका जैसी अभिनव पहल के लिए यह सम्मान मिला। शर्मा को पहले भी कई स्थानीय और क्षेत्रीय सम्मान प्राप्त हो…

रिलायबल कंप्यूटर सुकेत द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू

सुकेत

सुकेत में रिलायबल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरू हुए हैं। इसमें RS-CIT और Tally कोर्स कराए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। आरक्षित वर्ग एवं विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

default-image

झालावाड़ में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर 23 अक्टूबर को आयोजित होगा

झालावाड़

झालावाड़ में सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर और ईदगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से 23 अक्टूबर 2025 को ईदगाह परिसर में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर आयोजित होगा। सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया और प्रशासनिक जिम्मेदारियां बांटी गईं।

एसडीपीआई बारां ज़िला प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न, ज़िला कमेटी की घोषणा

बारां

बारां में एसडीपीआई का जिला प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में नई जिला कमेटी का गठन किया गया। अब्दुल अज़ीज़ अज्जू जिला अध्यक्ष बने जबकि अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

राठौर तेली समाज सेवा समिति ने उपखंड कार्यालय में एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सुकेत

नागौर जिले के परबतसर पशु मेले में गौ तस्करी और गौ रक्षक टीम पर हुए हमले के विरोध में राठौर तेली समाज सेवा समिति ने शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने प्रशासन की नकारात्मक भूमिका की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

default-image

माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आया, ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को

कोटा

देशभर से माहे रबीउल अव्वल का चांद नज़र आने की पुष्टि के बाद कोटा स्थित दरगाह अहमद अली शाह बाबा पर 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाने का एलान किया गया। उलेमा और ऑल इंडिया सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने अमन का सफ़ेद परचम लहराकर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। मिठाइयां बाँटी गईं, गले मिलकर मुबारकबाद पेश की गई और लंगर का आयोजन किया गया।

1 108 109 110 111 112 345