Loading...

राज्य

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने अमेरिकी कपास पर लगने वाला 11% इम्पोर्ट टैक्स 31 दिसंबर तक हटा दिया है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि यह कदम टेक्सटाइल इंडस्ट्री की कच्चे माल की कमी दूर करने के लिए है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को किसानों के खिलाफ बताते हुए मोदी सरकार पर विदेशी दबाव और उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। किसानों का डर है कि इससे उनकी फसल… Read More

ट्रम्प सलाहकार का विवादित बयान : यूक्रेन जंग को बताया “मोदी वॉर”

New Dehli

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से सस्ता तेल खरीदकर यूक्रेन जंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे "मोदी वॉर" करार देते हुए भारत पर दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया। नवारो ने चेतावनी दी कि अगर भारत रूस से दूरी नहीं बनाता तो अमेरिका टैरिफ दबाव बनाए रखेगा। यह बयान भारत-अमेरिका रिश्तों में नई बहस छेड़ सकता है।

बारिश के बाद फसलों में बढ़ा कीट व रोगों का प्रकोप

बारां

बारां जिले में हाल की भारी बारिश के बाद खरीफ फसलों में कीट व रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। धान में तना छेदक इल्ली, सोयाबीन में जड़ गलन, पत्ती धब्बा और फली झुलसा रोग फैल रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों को 15 दिन के अंतराल पर जैविक व रासायनिक कीटनाशकों के छिड़काव की सलाह दी है। वहीं, फसलों में पीलेपन की समस्या से बचाव के लिए…

default-image

अल बयान एजुकेशनल सोसाइटी कोटा ने होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की छात्रवृत्तियाँ

कोटा

कोटा की अल बयान एजुकेशनल सोसाइटी ने शिक्षा में समान अवसर की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को MVSAT छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविदों और अतिथियों ने शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान न मानकर, चरित्र निर्माण और समाजिक जिम्मेदारी का माध्यम बनाने पर बल दिया। संस्था का उद्देश्य है – हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण और मूल्यनिष्ठ शिक्षा पहुँचाना।

गणेश चतुर्थी पर खंडार विधायक ने वितरित की निःशुल्क स्कूटियाँ

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में गणेश चतुर्थी एवं श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेला-2025 पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने 7 दिव्यांग लाभार्थियों को निःशुल्क मोटराइज्ड स्कूटियाँ वितरित कीं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर काना राम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सफाई कर्मियों को सम्मानित कर स्वच्छता संदेश भी दिया गया।

यूपी सरकार 1 से 30 सितंबर तक चलाएगी ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान

यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1 से 30 सितंबर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान शुरू किया है। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। अभियान का उद्देश्य जुर्माना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

default-image

ग़ाज़ा अस्पताल पर हमले का मक़सद कैमरा नष्ट करना था- इजरायली सेना

नई दिल्ली

गाजा के नासिर अस्पताल पर इजरायली हमले में 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें पत्रकार और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। सेना का दावा है कि निशाना हमास का कैमरा था, लेकिन सबूत पेश नहीं किए गए। 22 महीने से जारी अभियानों ने गाजा के स्वास्थ्य ढांचे को गंभीर रूप से तबाह कर दिया है।

हिन्दुस्तान की सुंदरता की पूरी दुनिया कायल- कादरी

jaipur

जयपुर में सीरतुन्नबी के अवसर पर कई आयोजन होंगे। 5 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मुख्य जुलूस घाटगेट से करबला तक निकाला जाएगा। 30 अगस्त को नातिया मुशायरा और 4 सितंबर को आलमी मिलाद कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी।

राहुल : गुजरात की गुमनाम पार्टियों को ₹4300 करोड़ का चंदा कहां से मिला

नई दिल्ली

राहुल गांधी ने गुजरात की गुमनाम पार्टियों को मिले ₹4300 करोड़ के चंदे पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। कांग्रेस का आरोप है कि इन दलों को राजनीतिक फंडिंग के “रूट” के तौर पर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष ने चुनावी पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी निशाना साधा।

default-image

भारत पर ट्रम्प का 50% टैरिफ बुधवार से लागू

नई दिल्ली

अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 50% टैरिफ लागू कर दिया है। इससे ₹5.4 लाख करोड़ के निर्यात पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर ज्वैलरी, कपड़ा और सी-फूड सेक्टर को भारी नुकसान होगा। निर्यात घटने से रोजगार और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ सकता है।

1 106 107 108 109 110 345