शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट में रीनल केयर का हुआ सफल उपयोग
आशा पटेल
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर शहर में चित्रकूट स्थित शैल्बी हॉस्पिटल में एक और चिकित्सकीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया। दरअसल शैल्बी हॉस्पिटल का नाम अपने नी रिप्लेसमेंट के लिए आम जन में अब तक बहु प्रचारित रहा है। किन्तु अब शैल्बी हॉस्पिटल ने किडनी ट्रांसप्लांट की भी सफल शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने न केवल इस ट्रांसप्लांट प्रक्रिया की सफलता पर प्रकाश डाला, बल्कि अस्पताल की Comprehensive Department of Renal Sciences की आधुनिकतम सुविधाओं और विशेषज्ञता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर्स-
– डॉ. संजय बिनवाल – वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन
– डॉ. सुभाष कटारिया – यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन
– डॉ. कविश शर्मा – नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिज़ीशियन ने उपस्थित रह कर मीडिया के प्रश्नों का जवाब दिया।
सफल ट्रांसप्लांट का उत्कृष्ट समन्वय और उन्नत तकनीक का परिणाम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि यह किडनी ट्रांसप्लांट एक अत्यंत जटिल लेकिन सफलतापूर्वक संपन्न की गई सर्जरी थी, जिसे शैल्बी हॉस्पिटल की अनुभवी मेडिकल टीम ने अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से अंजाम दिया। दरअसल रोगी अलवर निवासी 31वर्षीय युनुस खान जिसने ऑपरेशन करवाया था अब पूर्णतः स्वस्थ हैं और रिकवरी की ओर अग्रसर हैं। उन्हें उनके 55 वर्षीय पिता ने अपनी किडनी डोनेट की है। इस अवसर पर दोनों ने भी प्रेस के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन चिरंजीव योजना के तहत हुआ है। अन्यथा रोगी को 60 हजार की राशि का भुगतान करना पड़ता। इस अवसर पर डॉ. संजय बिनवाल एवं डॉ. सुभाष कटारिया ने बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट की संपूर्ण प्रक्रिया रोगी की जांच, डोनर का मूल्यांकन, सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव केयर सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं, जो इसे एक संपूर्ण रीनल केयर सेंटर बनाता है। इस अवसर पर डॉ. कविश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर की Comprehensive Department of Renal Sciences में किडनी संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों जैसे क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, डायलिसिस, एक्यूट किडनी फेल्योर, हाइपरटेंशन से जुड़ी जटिलताएं आदि का सम्पूर्ण और आधुनिक इलाज उपलब्ध है। यह विभाग सभी ज़रूरी विशेषज्ञताओं नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ट्रांसप्लांट सर्जरी, क्लिनिकल फार्माकोलॉजी, डाइट और रिहैबिलिटेशन के समन्वय से रोगियों को बहु-आयामी इलाज प्रदान करता है। शैल्बी हॉस्पिटल की ट्रांसप्लांट यूनिट की मेडिकल टीम नेशनल ट्रांसप्लांट गाइडलाइन्स का पूर्ण पालन करते हुए सेवाएं प्रदान करती है। अस्पताल का उद्देश्य रोगी केंद्रित सेवा एवं मेडिकल उत्कृष्टता रहा है। अंकित पारीक, सीएओ – शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर ने बताया की शैल्बी का उद्देश्य न केवल जटिल बीमारियों का सफल उपचार करना है, बल्कि रोगियों को बेहतर जीवन प्रदान करना भी है। क्वालिटी हेल्थकेयर विद ह्यूमन टच की सोच के साथ शैल्बी हॉस्पिटल यह सुनिश्चित करता है कि हर रोगी को वैज्ञानिक, नैतिक और संवेदनशील इलाज मिले। विशाल शर्मा, डिप्टी सीएओ – शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शैल्बी हॉस्पिटल यह संदेश देना चाहता है कि अब राजस्थान और इसके आस-पास के क्षेत्रों के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट या रीनल से जुड़ी जटिल चिकित्सा सेवाओं के लिए देश के बड़े शहरों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है। जयपुर में ही अब विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
