Loading...

जमात-ए-इस्लामी हिंद मांगरोल के पर्यावरण जागरूकता अभियान का समापन

मांगरोल

Follow us

Share

मांगरोल (रॉयल पत्रिका) जमाअत ए इस्लामी हिन्द यूनिट मांगरोल की तरफ से 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलाए गए मीजान में खलल न डालो पर्यावरण जागरूकता अभियान का सोमवार को समापन हुआ। जमाअत इस्लामी के नगर अध्यक्ष आसिफ़ अंसार ने बताया कि इस अभियान में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अलग अलग तरह के प्रोग्राम किए गए। जिसमें पर्यावरण जागरूकता रैली, पौधा रोपण, पंपलेट वितरण, सामूहिक भाषण, प्रशासनिक व गणमान्य नागरिकों से मुलाकात, महिलाओं में अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोग्राम व डोर टू डोर संपर्क के साथ साथ घरेलू वेस्ट चीजों से खाद बनाना शामिल है। इसके अलावा इस 15 दिन चले अभियान में सोशल मीडिया पर पर्यावरण जागरूकता हेतु पोस्टर भी शेयर किए गए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।