सांचौर जिला बहाल करने की मांग को लेकर धरना 240 वें दिन भी जारी
प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायत के ग्रामीण धरने को दे रहे सर्मथन
सांचौर (रॉयल पत्रिका)। जिला बचाओ संर्घष समिति की ओर से जिले की बहाली की मांग को लेकर दिया जा रहा है धरना प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में धरने में शामिल हो कर ज्ञापन सौंपा जा रहा है। धरनार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौप। अपना दुखड़ा बताया इससे ये जाहीर होता हैं कि जिला ग्रामीणों के लिए कितना महत्वपूर्ण है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सांचौर कि जिला मुख्यालय जालौर की दूरी 145 किलोमीटर है, वहीं अंतिम गांव की दूरी ढाई सौ किलोमीटर तक है। परिवहन सुविधा के अभाव में लोगों को जालौर तक पहुंचने में भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ऐसे में राज्य सरकार को जल्द ही सांचौर जिला बहाल करने की घोषना करनी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। धरने में वक्ताओं ने कहा कि सांचौर जिला पूर्ण रूप से मानकों पर खरा उतरता था। सरकार द्वारा इसे निरस्त करना जनभावनाओं के साथ अन्याय है। पूर्व सरकार की और से किए गए निर्णयों को निरस्त करना बडी भूल है। यदि वर्तमान जन प्रतिनिधि सही ढंग से पैरवी करते तो सांचौर जिला कभी निरस्त नहीं होता। धरने में ग्रामीणों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायतों से हजारों की संख्या में आम लोगों द्वारा धरने को समर्थन दिया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, एडवोकेट भीमाचौधरी, एडवोकेट सदराम विश्नोई लादूसिंह किलवा, चंदन सिंह राजपुत विरोल, गुमानाराम कुराड़ा, रामावतार मांजू सहित कई वक्ताओं ने जिला बहाली की मांग करते हुए राज्य सरकार से अपना हक मांगा। इस मौके पर हजारों की संख्सा में ग्रामीण मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
