Loading...

राज्य

सुकेत

सुकेत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की जर्जर इमारत से प्राथमिक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। सतर्क शिक्षकों ने बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अभिभावकों और नगरवासियों ने स्कूल भवन की खराब स्थिति पर आक्रोश जताया और मरम्मत व नए कक्ष निर्माण की मांग की। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल भवन की स्थिति नहीं सुधरी तो बच्चों… Read More

6 महीने चले अदालती केस के बाद नईमुद्दीन गुडडू ने पुनः संभाली लाड़पुरा प्रधान की कुर्सी 

कोटा

6 माह चले केस के बाद हाईकोर्ट से स्टे मिलने पर नईमुद्दीन गुड्डू ने लाड़पुरा पंचायत समिति के प्रधान पद का कार्यभार पुनः संभाल लिया। अदालत चौराहे से जुलूस के साथ पदग्रहण हुआ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

कोटा लाडपुरा पंचायत समिति के फिर बने गुड्डू प्रधान

सुकेत

कोटा लाडपुरा पंचायत समिति में नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को दोबारा प्रधान का पदभार संभाला। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की जीत का संदेश दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चार्ज ग्रहण करने के बाद मिठाई बांटी गई। इससे पहले भाजपा के हेमंत यादव 5 माह 8 दिन तक प्रधान रहे थे।

default-image

पंचमुखी पुलिया का होगा सौंदर्यकरण 22 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

सुकेत

रामगंजमंडी नगर पालिका ने पंचमुखी पुलिया का 22 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यकरण कार्य शुरू किया। इसमें यात्री प्रतीक्षालय, हाई मास्क लाइट्स, वृक्षारोपण, नई पुलिया और नाले की पक्की दीवार का निर्माण शामिल है। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जिससे 25 गांवों व 7 वार्डों को लाभ होगा।

अंता विधानसभा उप चुनाव की तैयारियां शुरू 

बारां

बारां जिले के अंता विधानसभा उप चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थीकरण, दावे-आपत्तियों की अंतिम तिथियां और अंतिम सूची प्रकाशन की रूपरेखा तय की गई। राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट शीघ्र नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।

राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित “सशक्त नारी – जिम्मेदारी हमारी” कार्यक्रम

जयपुर

जयपुर में राजस्थान पुलिस द्वारा “सशक्त नारी - जिम्मेदारी हमारी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। खटीक समाज सामुदायिक भवन में हुए इस आयोजन में थाना रामगंज सीओ, पुलिस प्रतिनिधि इन्द्रा, पार्षद और निशात हुसैन जैसी महिलाओं ने अपनी प्रेरक बातें साझा कीं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, प्रशिक्षण लेने और अपनी ताकत पहचानने का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना की।

default-image

जयपुर में कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन

जयपुर

जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाइस, जवाहर सर्किल में आठवां कैटरर्स एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राजनीति के दिग्गज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उद्योग जगत के दिग्गज शामिल हुए। यहाँ आधुनिक किचन इक्विपमेंट, लेटेस्ट कैटरिंग टेक्नॉलॉजी और व्यापारिक उपकरण प्रदर्शित किए गए। यह आयोजन राजस्थान को कैटरिंग और होटल मैनेजमेंट का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

“मैं भी गांधी” कार्यक्रम आयोजित

जयपुर

जयपुर के शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर सामुदायिक केंद्र में महात्मा गांधी स्वदेश फाउंडेशन की ओर से “मैं भी गांधी” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें अधिवक्ता और कई प्रमुख नेताओं ने भाग लेकर गांधीजी के स्वदेशी विचारों, आत्मनिर्भरता और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जयपुर शहर का सचिव चुना गया

जयपुर

जयपुर में हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ज़िला सम्मेलन में एडवोकेट नईमुद्दीन अकील को शहर सचिव और कॉमरेड रमेश शर्मा को ग्रामीण सचिव चुना गया। सम्मेलन में संविधान और लोकतंत्र पर मंडरा रहे ख़तरों, महंगाई, बेरोज़गारी व निजीकरण के खिलाफ आवाज़ उठाई गई। साथ ही 43 सदस्यीय काउंसिल का गठन किया गया और कई वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।

default-image

महिला सशक्तिकरण को आयाम देती है जयपुर की बेटी तहरीन खान

जयपुर

जयपुर की तहरीन खान ने शिक्षा और कला के साथ महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। फालतू सामान से कला बनाने के हुनर को उन्होंने पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत उपस्थिति है और हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मानित किया गया।

1 109 110 111 112 113 345