Loading...

ताज़ातरीन

झालावाड़

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जल्द ही झालावाड़ जिले में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा करने वाली है। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु प्रसाद पाटीदार इस पद के सबसे मज़बूत दावेदारों में शामिल हैं। Read More

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने मांगरोल में किया सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ

बारां

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने मांगरोल में मतदान केंद्र परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं फोटो लेकर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, स्वीप टीम और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना है।

कॉमरेड प्रेम जी वरिष्ठ श्रमिक नेता का निधन

जयपुर

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ श्रमिक नेता कॉमरेड प्रेम जी का मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। वे सरल, सौम्य और समाजसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। उनके परिवार में पत्नी श्रीमती देवकी, पुत्र नरेंद्र वर्मा (एडीसी, जयपुर), पुत्रियाँ अंजु वर्मा (आरएएस) व मंजू वर्मा (एपीओ) सहित पूरा परिवार मौजूद है। 22 अक्टूबर को चांदपोल बाजार, जयपुर स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी नेताओं…

default-image

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ʻएकता मार्चʼ का होगा आयोजन

जयपुर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्टूबर की सुबह जयपुर में ʻएकता मार्चʼ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा गांधी सर्किल से शुरू होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक पहुंचेगी। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि मार्च में एनएसएस, एनसीसी, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एनजीओ और बड़ी संख्या में आमजन…

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025

जयपुर

अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 को लेकर बालदड़ा में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती, विधायक राधेश्याम बैरवा, डॉ. ललित मीणा, डॉ. मजीद मलिक कमांडो सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एटीएम मशीन मे छेडछाड कर फर्जी तरीके से रूपये निकालने वाली गैंग का मास्टर माईण्ड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर की ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने एटीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से रुपये निकालने वाली गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग का मास्टरमाइंड अक्षय मीणा उर्फ गुड्डु सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त थार कार, औज़ार, मास्टर चाबी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एटीएम हैकिंग के वीडियो देखकर वारदातों को अंजाम देते…

default-image

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

जयपुर

रविवार 26 अक्टूबर को जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में छुट्टी और सुहावने मौसम के चलते 2200 से अधिक पर्यटक पहुंचे। पार्क की टाइगर और लायन सफारी पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रही। सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, 217 सैलानियों ने विशेष सफारी का आनंद लिया। मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज और डीसीएफ विजयपाल सिंह के निर्देशन में पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रखा।…

गोविन्द गुप्ता बने राजस्थान ACB के नए महानिदेशक

जयपुर

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के नए महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने 27 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल होगा। गुप्ता ने पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और टीम भावना को ब्यूरो की ताकत बताया। साथ ही कहा कि निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा, पर भ्रष्टाचार में दोषी किसी को भी बख्शा…

सुन्नी दावते इस्लामी का एक दिवसीय इज्तेमा आयोजित

जयपुर

जयपुर के रामगढ़ मोड़ स्थित करबला मैदान में सुन्नी दावते इस्लामी की ओर से एक दिवसीय इज्तेमा का आयोजन हुआ। इस मौके पर इस्लामी उलेमाओं ने पैगम्बर हज़रत मोहम्मद ﷺ की सीरत से रहनुमाई लेते हुए कहा कि इस्लाम ने 1400 साल पहले ही औरतों की तालीम को जरूरी करार दिया था।

default-image

अलीमुद्दीन कुरैशी की अगुवाई में कुरैश कॉन्फ्रेंस ने उठाई आवाज

जयपुर

राजस्थान में कुरैश बिरादरी को ओबीसी सूची में शामिल करने की पुरानी मांग को लेकर कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि०) का प्रतिनिधि मंडल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अलीमुद्दीन कुरैशी की अगुवाई में राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरपर्सन मदन लाल भाटी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने ‘कुरैशी’ शब्द को राज्य की अधिकृत ओबीसी सूची में जोड़ने का लिखित ज्ञापन सौंपा।

1 41 42 43 44 45 213