कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पाटीदार झालावाड़ जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल
फिरोज खान वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी दिनों में जिले में नए जिला अध्यक्ष की घोषणा होनी है, झालावाड़ जिले में झालारापाटन, खानुपर, मनोहरथाना, डग एवंम् बांरा विधानसभा क्षेत्र आते है। झालावाड़,बांरा लोकसभा क्षेत्र में झालारापाटन, खानपुर मनोहरथाना, डग क्षेत्र में लगभग 75000 क्षत्रिय कुर्मी, पाटीदार, पटेल समाज के मतदाता निवासरत है। क्षत्रिय कुर्मी, पाटीदार, पटेल कृषक समाज होने के कारण अन्य कृषक समाज, धाकड़, नागर, तेली, राठौर, जाट मीणा, गुर्जर व एस.सी.एस.टी.राजपूत एवंम् अल्पसंख्यक समाज भी क्षत्रिय कुर्मी पाटीदार समाज से जुडे हुये है। समाज का नेतृत्व करने वाले विष्णु प्रसाद पाटीदार लोकसभा क्षेत्र की जनता से निरन्तर उनके सुख दुःख में शामिल होकर सीधा सम्पर्क बना रखा है, विष्णु प्रसाद पाटीदार 1989 से झालावाड़,बांरा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में सक्रिय कार्यकता के रूप में कार्य कर रहे है। इनको सहयोग एवंम् आर्शीवाद मिले तो ये भविष्य में झालावाड़,बांरा लोकसभा क्षेत्र में विजय हासिल कर सकते है। ये 1988 से लगातार आज तक सक्रिय सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांगेस (आई) 1988 से 1990 तक उपाध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस, 1990 से 1995 तक उपाध्यक्ष, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ, कांग्रेस (आई) 1992 से 2000 तक अध्यक्ष, जिला पाटीदार समाज, झालावाड़ 2000 से आज तक अध्यक्ष, पाटीदार समाज विकास संस्थान, इसके अलावा 1995 से आज तक अध्यक्ष, तिलहन उत्पादक सहकारी समिति 1994 से 1997 तक सदस्य, जिला विधिक सहायता समिति, 1995 से 2001 तक अध्यक्ष, जिला कांग्रेस सेवादल, झालावाड़ ,1996 से 2001 तक महामंत्री, जिला किसान कांग्रेस, 2001 से 2007 तक अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस, झालावाड़ 2002 से 2009 तक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, 2003 से 2004 तक अध्यक्ष, जिला अभिभाषक परिषद्, झालावाड़। 2005 से 2009 तक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग, झलावाड़। 2009 से 2014 तक लोक अभियोजक एवं राजकीय अधिवक्ता जिला झालावाड़ 2015 से 2018 तक अध्यक्ष, राजस्थान पाटीदार समाज 2018 से आज तक सरंक्षक राजस्थान पाटीदार समाज 2021 से आज तक उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी, पाटीदार क्षत्रिय महासभा के रहे है ऐसे में विष्णु प्रसाद पाटीदार की दावेदारी इन महत्वपूर्ण पदों पर रहने के कारण कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत मानी जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
