अलीमुद्दीन कुरैशी की अगुवाई में कुरैश कॉन्फ्रेंस ने उठाई आवाज
-ओबीसी सूची में ‘कुरैशी’ शब्द जोड़ने की मांग पर आयोग अध्यक्ष गंभीर
जयपुर (रॉयल पत्रिका)I राजस्थान में कुरैश बिरादरी को ओबीसी सूची में शामिल करने की पुरानी मांग को लेकर कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि०) का प्रतिनिधि मंडल राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरपर्सन मदन लाल भाटी से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई अलीमुद्दीन कुरैशी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, कुरैश कॉन्फ्रेंस (रजि०), राजस्थान ने की। उनके साथ मोहम्मद इरफान कुरैशी (उपाध्यक्ष), साजिद कुरैशी और इस्माइल कुरैशी मौजूद रहे। यह पूरी पहल राष्ट्रीय अध्यक्ष सनोवर एडवोकेट के मार्ग-दर्शन और नेतृत्व में की गई, जिनके निर्देशन में संगठन लगातार समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने ‘कुरैशी’ शब्द को राज्य की अधिकृत सूची में जोड़ने की मांग को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा और आग्रह किया कि ‘कुरैशी’ बिरादरी को समान अवसर व सामाजिक न्याय मिले, इसके लिए सरकार शीघ्र निर्णय ले। चेयरपर्सन मदन लाल भाटी ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और आश्वासन दिया कि आयोग इस विषय पर विधिक व सामाजिक पहलुओं पर अध्ययन कर उचित कार्यवाही करेगा। अलीमुद्दीन कुरैशी ने कहा कि कुरैश बिरादरी लंबे समय से समान अधिकारों और न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने चेयरपर्सन भाटी का आभार जताते हुए कहा कि आयोग की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया समाज के विश्वास को और मजबूत करेगी I अलीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि कुरैशी समाज के लोगों को ओबीसी सर्टिफिकेट बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि राज्य की ओबीसी सूची में कुरैश शब्द जुड़ जाए तो समाज के लोगों को काफी आसानी हो जाएगी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
