Loading...

ताज़ातरीन

बिशनपुरा में निर्माणाधीन स्कूल की जांच करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री

सुकेत

कनवास तहसील के बिशनपुरा गांव में बन रहे अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री पाए जाने पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने देर रात मौके पर जांच की। ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री ने पाया कि ईंटें हाथ से निकल रही थीं और बीम में दरारें पड़ी थीं। इस पर उन्होंने जिला कलेक्टर को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन व मटेरियल टेस्टिंग के निर्देश दिए। स्कूल का निर्माण कोल इंडिया…

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स का एक दिवसीय सेमिनार संपन्न

कोटा

कोटा में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) की ओर से “शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए 25 वर्षीय रोडमैप” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता आमिर इदरीसी सहित कई शिक्षाविदों व प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। वक्ताओं ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में दीर्घकालिक सुधारों और नई पीढ़ी के विकास के लिए ठोस रणनीति बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में योगदान…

default-image

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का केडर कन्वेंशन कार्यक्रम आयोजित

मांगरोल

अंता विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल कस्बे में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का कैडर कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अंता उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में पूरी ताक़त से जुटने का आह्वान किया गया।

जिला न्यायाधीश ने रामगंजमंडी जेल का निरीक्षण किया

सुकेत

रामगंजमंडी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी ने जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और विधिक सहायता की स्थिति जानी। न्यायाधीश व्यास ने जेल प्रशासन को सभी बंदियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पानी और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन बंदियों के पास वकील…

सांसद दुष्यंत सिंह अंता मांगरोल उप चुनाव मे हुए सक्रिय

बारां

अंता मांगरोल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रभारी सांसद दुष्यंत सिंह ने मोरपाल सुमन के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है। वे सुबह से देर रात तक विभिन्न गांवों और नगरों में जाकर कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बना रहे हैं। सांसद दुष्यंत सिंह ने बामला, बड़गांव, अंता नगर और पलायथा में बैठकों के दौरान कहा कि भाजपा ने स्थानीय कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर…

default-image

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया ने किया मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क

बारां

कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने रविवार को अंता विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि भाया ने अपने कार्यकाल में अनेक धार्मिक और विकास कार्य करवाए हैं, जबकि वर्तमान भाजपा शासन में कई कांग्रेस कालीन योजनाएं ठप पड़ी हैं। उर्मिला जैन भाया ने भी बड़वा और मिर्जापुर गांवों में…

राईन मस्जिद का 13वां सालाना जलसा संपन्न

कोटा

कोटा की राईन मस्जिद में 13वां सालाना जलसा बड़े शानदार अंदाज़ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सरपरस्ती हाफ़िज़ शेर ख़ान अशरफी ने की, जिन्होंने बच्चों की रहनुमाई की। बच्चों ने अपनी तक़रीरों के ज़रिए इल्म, अदब और मोहब्बत का पैग़ाम दिया। जलसे में मौलाना अलाउद्दीन अशरफी, अफरोज खान, अशफाक बाबा, साहिब भाई, शादाब राईन, जोनी राईन सहित कई मेहमान शामिल हुए। आखिर में सभी के लिए लंगर का इंतज़ाम किया…

झालावाड़ में निशुल्क मूसलमानी खतना सुन्नत शिविर हुआ आयोजित

झालावाड़

झालावाड़ में सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर और ईदगाह इंतजामिया कमेटी की जानिब से 23 अक्टूबर 2025 को ईदगाह मैदान में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 398 बच्चों की खतना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान खानी से हुई और पूरे दिन चले इस आयोजन में मेडिकल कॉलेज की टीम, डॉक्टर, समाजसेवी और शहर के उलेमा हजरात ने हिस्सा लिया। सोसायटी के सदर हाजी…

default-image

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के सदस्य का किया स्वागत

मांगरोल

नेपाल में हुई इंडो-नेपाल यूथ इंटरनेशन चैम्पियनशिप 2025 में भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। टीम में शामिल मांगरोल निवासी करण आदित्य सिंह का SIO मांगरोल यूनिट के सदस्यों ने सम्मान किया। संगठन ने उन्हें कामयाबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि खेल इंसानियत और भाईचारे को मज़बूत करने का ज़रिया हैं। इस मौके पर उन्हें JIH मांगरोल की तरफ से “मुहम्मद (सल्लल्लाहु…

1 40 41 42 43 44 213