Loading...

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

जयपुर

Follow us

Share

-टाइगर-लायन सफारी बनी मुख्य आकर्षण

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान (नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क) में रविवार 26 अक्टूबर को पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। छुट्टी का दिन और सुहावना मौसम होने के कारण पार्क में 2200 से अधिक सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने पहुंचे। इस दौरान पार्क में संचालित टाइगर सफारी और लायन सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं। सहायक वन संरक्षक (ACF) देवेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को कुल 2208 पर्यटकों ने जैविक उद्यान का भ्रमण किया। इनमें से 217 पर्यटकों ने विशेष रूप से टाइगर और लायन सफारी का रोमांचक अनुभव लिया। पर्यटकों ने बाघों की गर्जना और शेरों के शाही अंदाज को करीब से देखकर बेहद उत्साह जताया। पार्क में पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए वन विभाग की टीम ने भी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा। मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में डीसीएफ विजयपाल सिंह और एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ ने खुद सफारियों की सघन मॉनिटरिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेंज अधिकारी जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं शुभम शर्मा की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम ने भीड़ नियंत्रण, टिकटिंग और वाहनों के संचालन को सुचारू रूप से संभाला। अधिकारियों के अनुसार, पार्क में संचालित लेपर्ड, टाइगर और लायन सफारी, तीनों ही जयपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए शहर के बीच में रोमांच का अनुभव करने का एक बड़ा केंद्र बन गई हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।