Bhandari Panchayat Samiti : भंडारी पंचायत समिति में भाजपा का निर्विरोध दबदबा, प्रधान के बाद उप प्रधान भी निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर

Bhandari Panchayat Samiti : चौरासी (डूंगरपुर)। डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा क्षेत्र की भंडारी पंचायत समिति में भाजपा ने पंचायत राज चुनाव में दोहरी सफलता हासिल की है।

प्रधान पद के बाद अब उप प्रधान पद पर भी भाजपा ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा की लीला देवी डामोर पत्नी करण सिंह डामोर निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुई हैं। दोनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।

यह खबर भी पढ़ें:- पंचायत समिति प्रधान पद पर बत्ती कुमारी ने घूंघट में कर दिया खेला! हर कोई रह गया हैरान

उप प्रधान पद पर लीला देवी डामोर निर्विरोध निर्वाचित

भंडारी पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव के दौरान भाजपा की लीला देवी डामोर ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया था। उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध उप प्रधान घोषित कर दिया गया।

रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार राजकुमार सारेल ने लीला देवी डामोर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्हें पद की शपथ दिलाई गई और निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रधान के बाद उप प्रधान पद पर भी भाजपा की जीत

भंडारी पंचायत समिति में इससे पहले प्रधान पद पर भाजपा के अरविंद डामोर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। अब उप प्रधान पद पर भी भाजपा की जीत के साथ दोनों प्रमुख पदों पर पार्टी का कब्जा हो गया है। प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, चुनाव प्रभारी सुनील पंड्या, मंडल अध्यक्ष महेश डामोर, जिला परिषद सदस्य राज सिंह डामोर और मनोहर लबाना सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ढोल-नगाड़ों और डीजे पर झूमे कार्यकर्ता

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान अरविंद डामोर, उप प्रधान लीला देवी डामोर और पंचायत समिति सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर खुशी जाहिर की।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भंडारी पंचायत समिति में दोनों प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा खेमे में उत्साह है।

ⓘ

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।