Loading...

भगवान राम पर टिप्पणी से मचा बवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ 5 लाख के इनाम का ऐलान

भगवान राम पर टिप्पणी से मचा बवाल, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ 5 लाख के इनाम का ऐलान

Follow us

Share

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : अयोध्या। उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर इन दिनों में देशभर में चर्चा में बना हुआ है। मुद्दा मंदिर के अंदर से चढ़ावे में आई नकदी और जेवरात की चोरी का है। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी को लेकर सियासत गरमा गई है। यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के संस्थापक स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लुटेरे करोड़ों रुपये राम मंदिर से लूट ले गए। भगवान राम उन लुटेरों को सजा तक नहीं दे सके। जब भगवान राम ये सब नहीं रोक पाए तो आपका भला कैसे होगा। अपने इस बयान से स्वामी प्रसाद मौर्य महामंडलेश्वर विष्ण दास के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए उनकी चीभ काटकर लाने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया है।

‘भगवान राम लुटेरों को सजा नहीं दे पाए’

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि लुटेरे राम मंदिर से सोना-चांदी तक उड़ा ले गए और भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाए, तो आपका भला क्या करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता वो आपकी रक्षा कैसे कर सकता है। स्वामी प्रसाद के इस बयान पर स्वामी विष्णु दास महाराज ने उनको सख्त चेतावनी देते हुए उनकी चीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।

Advertisement

‘स्वामी प्रसाद को सनातन धर्म का ज्ञान नहीं’

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को संस्कृति सनातन धर्म के विषय में कुछ ज्ञान नहीं है। राम मंदिर में राम भक्त चढ़ावा चढ़ाते हैं वो चोरी हुआ है तो स्वामी प्रसाद मौर्य कह रहे हैं कि जब भगवान राम के मंदिर में चोरी हो गई और वह अपने मंदिर में रक्षा नहीं कर पाए तो दूसरों का क्या भला करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं।

‘जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख का इनाम’

स्वामी विष्णु दास ने कहा कि मौर्य सनातन के दुश्मन हैं। जो भी उनकी जीभ काटकर लाएगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जब उनकी जीभ कट जाएगी तो वह राम मंदिर और सनातन धर्म के खिलाफ नहीं बोल पाएंगे। स्वामी विष्णु दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम भक्तों का मंदिर है और स्वामी प्रसाद मौर्य राम भक्त नहीं हैं। वह संस्कृति और सनातन और राम मंदिर के दुश्मन है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।