Loading...

वैभव सूर्यवंशी को मिली भारत की 3 नंबर जर्सी; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर हुूए रवाना… पहले मैच में खेलते ही तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Top News Trending Now खेल देश

वैभव सूर्यवंशी को मिली भारत की 3 नंबर जर्सी; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर हुूए रवाना… पहले मैच में खेलते ही तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Follow us

Share

Vaibhav Suryavanshi Jersey Number : नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ दो मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम आयरलैंड रवाना हो चुकी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के साथ-साथ इंग्लैंड के दौरे के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है, उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 230 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।

सूर्यवंशी बोले- आज वह सपना पूरा हो गया

बीसीसीआई की ओर से उन्हें 3 नंबर जर्सी होटल भिजवाई गई, जिसे सूर्यवंशी काफी देर तक देखते रहे। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया गया। वीडियो में सूर्यवंशी कहते हुए दिख रहे है इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड

15 साल के सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। देश की नेशनल टीम में सिलेक्ट होने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है और इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा। यूके दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। अगर उन्हें आयरलैंड या फिर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खिलाया जाता है तो वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं। यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का चयन हो गया है। टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव है।

Advertisement

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सूर्यवंशी

बिहार के समस्तीपुर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2025 में 23 साल 237 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।