Loading...

तीन बार नहीं निकला NEET, चौथी बार मोबाइल लेकर सेंध लगाने की कोशिश, छात्रा ने सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा, 15 मिनट पहले खुला राज

Follow us

Share

जयपुर। देशभर में 3 जून 2026 को हुई नीट की परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द होने के बाद रविवार 21 जून को फिर से नीट परीक्षा का आयोजन हुआ। इस नीट री-एग्जाम में भी बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में छात्रा मोबाइल लेकर पहुंच गई। परीक्षा देने के दौरान पूरे तीन घंटे तक छात्रा के पास मोबाइल था। एग्जाम पूरा होने के समय शाम करीब 5 बजे वीक्षक को छात्रा की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान छात्रा के अंडरगारमेंट में छिपाया हुआ मोबाइल मिल गया। जयपुर में आयोजित NEET UG 2026 री-एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन लेकर पहुंचने वाली छात्रा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने छात्रा को जेल भेज दिया है। कोर्ट ने छात्रा को जेल (ज्यूडिशियल कस्टडी) भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के बाद छात्रा चेहरा छुपाते हुए बाहर निकली।

छात्रा को हो सकती है 10 साल की जेल

वहीं, पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल जवाब खोजने के लिए किया गया था या प्रश्नपत्र की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास भी हुआ था। यदि जांच में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो संबंधित छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून के तहत दोष सिद्ध होने पर पांच साल तक के कारावास और 10 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

गौरतलब है कि जयपुर के बिंदायका स्थित परीक्षा केंद्र में रविवार को एक छात्रा को एग्जाम देने के दौरान मोबाइल से चीटिंग की कोशिश करते पकड़ा गया था। एग्जाम हॉल में मौजूद टीचर को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसके पास मोबाइल मिला। छात्रा ने मोबाइल को अंडरगारमेंट्स में शर्ट के बटन के नीचे छुपाया था।

Advertisement

पहले भी तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी है छात्रा

आरोपी छात्र हिमांशी तिवाड़ी (22 साल) प्रेम नगर गुर्जर की थड़ी की रहने वाली है। उसके पिता निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह इससे पहले भी तीन बार नीट परीक्षा दे चुकी है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई थी। बताया जा रहा है कि चौथी बार आयोजित री-एग्जाम में उसने कथित रूप से अनुचित साधनों का सहारा लेने की कोशिश की।

छात्रा बोली, जवाब देखने के लिए मोबाइल लेकर आई

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया- वह परीक्षा के दौरान एआई की मदद से सवालों के जवाब खोजने के लिए मोबाइल लेकर आई थी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने मोबाइल जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, परीक्षा समाप्त होने से करीब 15 मिनट पहले छात्रा के पास मिले मोबाइल में नीट के प्रश्नपत्र की तस्वीरें भी मिली हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास जैमर सक्रिय होने के कारण वह तस्वीरें और अन्य जानकारी बाहर नहीं भेज सकी।

मेटल डिटेक्टर जांच के दौरान गुमराह किया

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रवेश के दौरान दो बार मेटल डिटेक्टर से अलर्ट मिला था। पूछताछ में छात्रा ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि अलर्ट अंडरगारमेंट्स में लगे हुक के कारण आ रहा है, जिसके बाद उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा के अलावा केंद्र के अधीक्षक और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से भी देर रात तक पूछताछ की। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरक्षा जांच के बावजूद मोबाइल परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंचा।

25 शहरों में आयोजित हुई परीक्षा

बता दें कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम रविवार को राजस्थान के 25 शहरों में हुआ। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक हुई। सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक स्टूडेंट्स को कड़ी जांच के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री दी गई। प्रदेश के 577 सेंटर्स पर 2.09 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।