Loading...

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक टकराई, हादसे में 5 की मौत 20 घायल, छिंदवाड़ा में सड़क पर बिखरीं लाशें

Follow us

Share

Chhindwara Betul Highway Accident : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 20 मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसे की खबर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ।

हादसे में 4 मजदूरों की मौत

सावरी चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 3 महिलाएं हैं। वहीं करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मछैरा के रहने वाले सभी मजदूर

सभी मजदूर मछैरा के रहने वाले हैं। हादसे में मृत सावित्री वनके (31) के पति सुरेश सिंह ने बताया कि सभी लोग सब्जी तोड़ने सुबह 9 बजे कन्हरगांव के लिए निकल रहे थे। पिकअप मजदूरों को लेने के लिए खड़ा था। पीछे से यूरिया से भरा ट्रक आ रहा था, जिसने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप में 20-25 मजदूर थे।

Advertisement

घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है। 108 की 6 गाड़ियां भेजी गई हैं। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं की है। घायलों को स्थानीय लोगों ने भी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। 16 घायलों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 5 लोगों की हड्डियां टूटी हैं, बाकी के सिर पर चोट है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।