नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
रविवार 26 अक्टूबर को जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में छुट्टी और सुहावने मौसम के चलते 2200 से अधिक पर्यटक पहुंचे। पार्क की टाइगर और लायन सफारी पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रही। सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, 217 सैलानियों ने विशेष सफारी का आनंद लिया। मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज और डीसीएफ विजयपाल सिंह के निर्देशन में पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रखा।… Read More
