Loading...

अंता में त्रिकोणीय मुकाबला, पूर्व मुख्यमंत्री राजे और प्रमोद जनसंपर्क जैन भाया की प्रतिष्ठा दाव पर

जयपुर

Follow us

Share

-एसडीपीआई ने दिया नरेश मीणा को समर्थन

-कांग्रेस में बड़ी मुस्लिम कार्यकर्ताओं की पूंछ

(रॉयल पत्रिका) I अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को होने जा रहा है I अब तक के रुझानों से लगने लगा है कि मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है I कोई भी दल जीत का दावा नहीं कर पा रहा है I अंता विधानसभा की जनता भी एक तरफ किसी उम्मीदवार के समर्थन में दिखाई नहीं दे रही है I जनता के बीच जाने पर लगता है कि कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया, भाजपा के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा को अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है I कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया जो कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे, की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है I कांग्रेस उम्मीदवार वैश्य वर्ग से आते हैं I भाजपा उम्मीदवार माली समाज से आते हैं और निर्दलीय नरेश मीणा मीणा आदिवासी समाज के नेता हैं I अंता विधानसभा सीट पर माली, मीणा एवं दलितों की संख्या करीब 40-40 हज़ार के आस-पास है I अंता सीट पर मुस्लिम वर्ग के वोटर करीब 27-28 हज़ार बताए जा रहे हैं I इस सीट पर सामान्य वर्ग (राजपूत, ब्राह्मण और वैश्य) की संख्या बहुत कम करीब 15 हज़ार है, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों में बंट सकता है I अंता विधानसभा सीट झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में आने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई है I भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन राजे की सहमति के बाद ही चुनाव में उतरे हैं I लेकिन मीणा समाज के संघर्षशील युवा नेता नरेश मीणा ने इस चुनाव को रोचक स्थिति में ला खड़ा किया है I सांसद हनुमान बेनीवाल और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी नरेश मीणा का समर्थन कर रहे हैं I थप्पड कांड से चर्चित हुए नरेश मीणा की चर्चा आज पूरे प्रदेश में होती है I वैसे ज्यादातर उप चुनावों में सत्ताधारी पार्टी का उम्मीदवार ही जीतता आया है, लेकिन कभी-कभी दूसरे उम्मीदवार भी बाज़ी मार ले जाते हैं I

एसडीपीआई ने दिया नरेश मीणा को समर्थन-

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) ने अंता विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को समर्थन दिया है I हाड़ौती क्षेत्र में एसडीपीआई का एक बड़ा वोट बैंक है I एसडीपीआई के कारण कांग्रेस का वोट बैंक समझे जाने वाला मुस्लिम वर्ग के वोटो में बंटवारा हो सकता है I वैसे जब से एसडीपीआई ने निर्दलीय उम्मीदवार  नरेश मीणा को समर्थन दिया है, तब से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूछगछ करने लगे हैं, जबकि पहले मुसलमानों को सिर्फ कांग्रेस का वोट बैंक समझा जाता था I अंता विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोट भाजपा को भी जाएंगे, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री राजे से भी काफी मुस्लिम जुड़े हैं और उनका साथ देते आए हैं I अंता में यह पहली बार है कि मुकाबला त्रिकोणीय लगने लगा है, क्योंकि तीनों ही उम्मीदवार सभी जाति, समाज एवं धर्म के लोगों का समर्थन लेने में सफल होते लग रहे हैं I इसलिए कहा जा सकता है कि यहां मुकाबला त्रिकोणीय ही है I

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।