Loading...

राजस्थान

बारां

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अंता उपचुनाव के लिए शनिवार को सादगीपूर्ण ढंग से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर सांसद दुष्यंत सिंह, न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व मंत्री चंद्र कृपलानी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोरपाल सुमन ने बालाजी की बगीची से रैली निकालकर मुख्य मार्गों से होते हुए निर्वाचन कार्यालय तक पहुँचे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का… Read More

एसडीपीआई ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अंता उप चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को दिया समर्थन

बारां

एसडीपीआई राजस्थान ने अंता विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का समर्थन किया। पार्टी ने कहा कि नरेश मीणा जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले और भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ खड़े होने वाले नेता हैं। एसडीपीआई ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर नरेश मीणा के समर्थन का ऐलान किया।

राजस्थान पेन्शनर्स मंच की एक दिवसीय मिटिंग का आयोजन

कोटा

राजस्थान पेंशनर्स मंच ने 15 अक्टूबर को कोटा में बैठक आयोजित की। इसमें आठवें वेतन आयोग लागू होने के बाद वरिष्ठ RGHS से जुड़ी समस्याओं का समाधान और वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन दो गुनी करने की मांग पर निर्णय लिया गया। सरकार से मांगों पर विचार न करने पर दीपावली के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई।

default-image

कानोता डैम की पुलिया को ओवरलोड ट्रैक्टरों से खतरा

जयपुर

जयपुर के निकट कानोता डैम की पुलिया पर भारी और ओवरलोड ट्रैक्टरों का खतरा बढ़ गया है। पुलिया की क्षमता से ज्यादा वजन लेकर चल रहे ट्रैक्टरों से न केवल पुलिया को नुकसान पहुंचने का खतरा है, बल्कि राहगीरों की जान पर भी संकट मंडरा रहा है। स्थानीय लोग और ग्रामीण प्रशासन की निष्क्रियता पर चिंता जता रहे हैं।

ऑटो रिक्शा चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा को किया बरामद

जयपुर

जयपुर पुलिस ने सिंधीकैम्प थाना क्षेत्र से चोरी हुए ऑटो रिक्शा RJ 14 PD 4181 को 48 घंटों में बरामद किया। मोहम्मद आसीफ और मंसूर अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सतत निगरानी के जरिए आरोपियों को पकड़ा।

ऑल इण्डिया वक्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड ने कीं नई नियुक्तियां  

जयपुर

जयपुर में 16 अक्टूबर को ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड की बैठक में राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मिर्जा आफताब बैग हिंदुस्तानी को राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, जबकि अन्य पदों पर माजिद खान पठान, अकरम कुरैशी, गुलजार कुरैशी और नवाब कुरैशी की नियुक्ति हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. रहीस अहमद कुरैशी ने की और मुख्य अतिथि…

default-image

AQSA कंपनी पर भ्रष्टाचार का आरोप !

जयपुर

जयपुर में जनता क्लिनिकों में कार्यरत 141 नर्सिंग कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि नई एजेंसी AQSA कंस्ट्रक्शन एंड लेबर सप्लायर्स ने नौकरी के बदले लाखों रुपये की मांग की और ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद ठेका हासिल किया। इस मामले में CMHO कार्यालय की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एएमयू ओल्ड बॉयज ने मनाया “सर सैयद डे”

जयपुर

जयपुर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों ने सर सैयद अहमद खां का जन्मदिन मनाने के लिए दो प्रोग्राम आयोजित किए। सैकड़ों की बजाय कम संख्या में एलीगेरियन शामिल हुए और गुटबाजी के कारण कार्यक्रमों में प्रतिष्ठित मेहमान कम आए।

अवैध रूप से स्मैक बेचते रवि कुमार व महिला संतोष सांसी को किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले रवि कुमार मीणा (21) और महिला संतोष सांसी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 11.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि संतोष सांसी के पास से ₹8,200 जब्त किए गए। रवि कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह 2-3 महीनों से स्मैक बेच रहा था और संतोष सांसी व रजनी सांसी उसके लिए स्मैक की पूड़िया तैयार करती…

default-image

श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान का दिवाली धमाका

सांगानेर

श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान, जो अनाथ और निर्धन लोगों की सेवा में समर्पित है, ने इस दीपावली पर “दिवाली धमाका” स्कीम शुरू की है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय कटारिया ने बताया कि शादी रजिस्ट्रेशन कराने वाले परिवारों को लकी ड्रा के ज़रिए फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, सिलाई मशीन जैसे इनाम दिए जाएंगे। यह स्कीम 16 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक चलेगी। संस्था जल्द ही राष्ट्रीय स्तर…

1 40 41 42 43 44 308