राजस्थान पेन्शनर्स मंच की एक दिवसीय मिटिंग का आयोजन
कोटा (रॉयल पत्रिका)। जयपुर मुरलीपुरा के रा उच्च मा. वि. ज्ञान ज्योती में उप शाखा के विस्तार के साथ 15 अक्टूबर को बैठक आयोजित की गयी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष कैलाश क्रान्ती कारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ, जे पी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी गुलाम रसूल, उप शाखा के प्रदाधिकारी गणश्री जे. पी शर्मा, मदन लाल एवं अन्य सेकड़ो राजस्थान पेन्शनर्स साथी एकत्रित हुए। राजस्थान पेन्शनर्स मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी डॉ. अब्दुल मन्नान खान देरी से पहुंचने पर मिटिंग सम्पादित हो चुकी थी। मीटिंग में प्रमुख मांगो पर निर्णय लिया गया जिसमे आठवे वेतन आयोग को लागु करने के पश्चात वरिष्ठ RGHS से संबंधित समस्याओ का निबटारा साथ मे वरिष्ठ सामान्य नागरिको की पेन्शन दो गुनी करने के प्रस्ताव लिया गया, साथ ही सरकार से अपील की गयी है कि मांगो पर विचार नही करने पर राजस्थान पेन्शनर्स मंच दिपावली पर्व के पश्चात आन्दोलन करने पर उतारु हो सकता है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
