AQSA कंपनी पर भ्रष्टाचार का आरोप !
नौकरी के बदले मांगे लाखों, CMHO पर भी लापरवाही के आरोप
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर में संचालित जनता क्लिनिकों में कार्यरत 141 नर्सिंग कर्मचारियों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों के बेरोजगार होने के बाद उनमें भारी आक्रोश है। कर्मचारियों ने ठेका लेने वाली नई एजेंसी ‘AQSA कंस्ट्रक्शन एंड लेबर सप्लायर्स’ पर मनमानी करने, नौकरी के बदले लाखों रुपये की रिश्वत मांगने और ब्लैकलिस्टेड होने के बावजूद ठेका हासिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे प्रकरण में CMHO कार्यालय की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, जयपुर के जनता क्लिनिकों में नर्सिंग स्टाफ की सप्लाई का ठेका हाल ही में AQSA नामक कंपनी को दिया गया है। ठेका मिलते ही कंपनी ने पुराने कर्मचारियों पर नौकरी से हटने का दबाव बनाना शुरू कर दिया और अंततः 141 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इस फैसले से प्रभावित नर्सिंग कर्मचारियों ने CMHO कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
