Loading...

ऑटो रिक्शा चुराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ऑटो रिक्शा को किया बरामद

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना सिंधीकैम्प पर परिवादी अब्दुल हफीज ने दर्ज करवाया कि दिनांक 13.10.25 को मैने मेरा ऑटो रिक्शा RJ 14 PD 4181 रंग हरा L.P.G गाडी है जो मेने पार्किंग में खडी की थी जो बस स्टैण्ड के पास है जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति पार्किंग से चुरा कर ले गया। मैने काफी तलाश की नही मिला। मेरे ऑटो रिक्शे की तलाश कर बरामद करने की कृपा करे। आदि पर मुकदमा नं. 148/2025 धारा 303 (2) बीएनएस में पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण हाजा की वारदात को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्तगण व थानाधिकारीयों को सतत निगरानी रखते हुए सम्पति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही हेतू निर्देश दिये गये। जिस क्रम में धर्मवीर सिहं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन में माधोसिहं पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना सिंधीकैम्प जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में थाना सिंधीकैम्प पर विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दौराने तलाश सैकडों सीसीटीवी फुटेज देखे जाकर मुखबिर खास मामुर कर अथक प्रयास व प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रकरण हाजा में वांछित माल मशरूका ऑटो रिक्शा नं. आरजे 14 पीडी 4181 को मात्र 48 घण्टों में बरामद कर मुल्जिमान मोहम्मद आसीफ एवं मंसूर अहमद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।