Loading...

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने सादगी से दाखिल किया नामांकन

बारां

Follow us

Share

बारां (रॉयल पत्रिका)। अंता उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने शनिवार को शुभलग्न में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुमन के साथ क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह, राजस्थान सरकार मे न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, पूर्व मंत्री श्री चंद्र कृपलानी, संघठन प्रभारी पारस जैन, वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा, छगन माहुर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा, वरिष्ठ नेता यश भानु जैन, रामस्वरूप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, जगदीश मीणा, जिला महामंत्री हरगोविंद जैन, बृह्मनंद शर्मा, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, भाजपा नेता राकेश जैन, सुनील गालव, अजीत सिंह, जयेश गालव, महावीर सिंह हाड़ाँ, मुकेश केरवालिया, ओम सुमन प्रशांत विजय, अंता पालिका चेयरमेंन रामेश्वर खंडेलवाल, प्रधान प्रखर कौशल, राधेश्याम सिंगोदिया, गोविंद शर्मा, गिरीश गुप्ता, बंशीलाल सोनी, अमित चोपड़ा,पीयूष विजय,प्रेमशंकर गालव, श्याम सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष रोहित नंदवाना, राहुल नागर, देवेंद्र पारेता पुष्पदयाल मीणा महेंद्र मीणा,  जयप्रकाश सुमन सहित बड़ी संख्या में बालाजी की भगीची मे भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व, प्रधान सुमन अपने आराध्य बड़ा की बावड़ी पर गणेश जी महाराज एवं श्री जी कल्याण राय जी महाराज के मंदिर पहुंचे। जहां पूजन अर्चना के बाद नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सुमन की नामांकन रैली बालाजी की बगीची से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची।भाजपा के कार्यकर्त्ता सुमन को भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्त्ताओं एवं आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य एवं सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मोरपाल सुमन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार की अगुवाई में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।