ऑल इण्डिया वक्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड ने कीं नई नियुक्तियां
आफताब हिंदुस्तानी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I गुरुवार 16 अक्टूबर को जयपुर में ऑल इण्डिया मुस्लिम वक़्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के संगठन को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई एवं कई अहम फैसले लिए गए एवं कई नियुक्तियां भी की गईंI मीटिंग में मिर्जा आफताब बैग हिंदुस्तानी को ऑल इण्डिया वक्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड का राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया I इसके अलावा माजिद खान पठान को प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री, अकरम कुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष, गुलजार कुरैशी को प्रदेश मंत्री, नवाब कुरैशी को जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गयाI मीटिंग में राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रईस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद अशरफ कुरैशी, मोहम्मद हुसैन, जुनेद अख्तर (आसिफ), हजरत हामिद फारुकी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद रमीज कुरैशी उपस्थित हुए I ऑल इण्डिया वक्फ़ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. रहीस अहमद कुरैशी ने मीटिंग की अध्यक्षता की तथा बोर्ड के मुख्य सलाहकार मोइनुद्दीन नारु मुख्य अतिथि उपस्थित हुए I
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
