Loading...

बारां

बारां

बारां के लईक अहमद अंसारी और उनकी बीवी आरज़ू अंसारी पिछले पांच सालों से जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट पर हाजियों की खिदमत कर रहे हैं। हज फार्म भरने, टीकाकरण, ट्रेनिंग कैंप, हज हाउस से एयरपोर्ट तक जाने और दस्तावेज जांचने में हाजियों की पूरी मदद करते हैं। मक्का-मदीना में काम आने वाले कागजों की जानकारी भी देते हैं और आखिरी फ्लाइट रवाना होने तक सेवा में लगे रहते हैं। हाजी… Read More

शहर में मातमी धुनों के साथ निकाले गए ताजिये

बारां

योमे आशूरा पर रविवार को बारां में हज़रत ईमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। इमामबाड़ों से निकले ताजिए विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचे, जहां श्रद्धा के साथ ताजियों को ठंडा किया गया। अंजुमन ने ताजिया कमेटियों और अखाड़ेबाजों का इस्तकबाल किया। पुलिस-प्रशासन ने शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखी।

अकीदत के साथ निकला चादर का जुलूस

बारां

मोहर्रम की 9 तारीख पर बारां में बाबा फूल पीर दरगाह से चादर का जुलूस निकाला गया। रास्ते में युवाओं ने अखाड़ा खेलकर करतब दिखाए और बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

default-image

मोहर्रम के अवसर पर छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

बारां

बारां में यौमे आशुरा के दिन सलीम भाई शटर वालों ने मेला ग्राउंड मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों और ताजिया लेकर आने वाले जायरीनों को ठंडा शर्बत पिलाया। वह हर साल 10 मोहर्रम को यह सेवा करते हैं। इस दौरान उनके साथ मुन्ना अली, मोहम्मद हकीम, सोनू खान, मोनू खान और अदनान पठान दिनभर सेवा में लगे रहे।

अंत्योदय संबल पखवाड़े के शिविरों में वर्षों पुराने विवाद सुलझे

बारां

बारां जिले में चल रहे अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों में वर्षों पुराने भूमि विवाद और बंद रास्तों को सुलझाया गया। अब तक 157 बंद रास्ते खुलवाए गए, 91 भूमि विवाद आपसी सहमति से निपटाए गए। शिविरों में सीमाज्ञान, नामांतरण, बिजली-पानी की समस्याओं समेत कई सेवाओं का समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी जा रही है।

रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया डॉक्टर्स डे व सी.ए. डे

BARAN

रोटरी क्लब बारां ने 2025-26 के नए सत्र की शुरुआत डॉक्टर्स डे और सीए डे पर रक्तदान शिविर लगाकर की। जीवन धारा ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय और सचिव महेश तिवारी ने कार्यकाल की शुरुआत सेवा और सम्मान के साथ की। क्लब ट्रेनर और जिला प्रमुख उर्मिला भाया ने रक्तदान को महादान बताते हुए महिलाओं से अधिक रक्तदान का…

default-image

आवश्यक सेवाओं, विभागीय कार्यो एवं अंत्योदय संबल पखवाड़ा की प्रगति समीक्षा

बारां

बारां में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में अंत्योदय संबल पखवाड़ा और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिविरों की प्रगति, संपर्क पोर्टल, सीएमओ और वीवीआईपी स्तर के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कुछ ब्लॉकों में प्रगति असंतोषजनक होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही…

हज के मुकद्दस सफर से लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

बारां

हज 2025 की खिदमत के बाद वतन लौटने पर नर्सिंग ऑफिसर शमां बी का जयपुर एयरपोर्ट पर परिवार और परिचितों ने माला पहनाकर और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शमां बी ने मक्का-मदीना में हाजियों की खिदमत कर भारत सरकार की सेंट्रल हज कमेटी की मेडिकल टीम के साथ सेवाएं दीं। इस मौके पर उनके शौहर पार्षद असगर अली, हाजी अब्दुल हमीद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ. रईस अहमद समेत…

6 जुलाई को हजरत ईमाम हुसैन की याद में निकाला जाएगा ताजिए का जुलूस

बारां

बारां में इस्लामी नए साल के पहले महीने मोहर्रम की 10 तारीख, 6 जुलाई 2025 को हजरत ईमाम हुसैन की याद में ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा। कारीगर इन दिनों ताजिए तैयार कर रहे हैं। मोहर्रम की 9 तारीख यानी 5 जुलाई की रात को ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों में लगाए जाएंगे और छबीले व खिचड़ा अकीदतमंदों में बांटा जाएगा। 6 जुलाई को ताजिए निर्धारित मार्ग से निकल कर शाम को…

default-image

तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस संपन्न

बारां

बारां। इस्लामी नए साल के मौके पर अंजुमन चौराहे पर तहफ्फुज-ए-नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों मर्द और ख्वातीनों ने शिरकत की। प्रोग्राम की शुरुआत कुरान की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई। मौलाना सलमान ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौलाना समीर रजा, मौलाना अख्तर नदवी, नाजिया कौसर, मौलाना इम्तियाज और आबिद हुसैन अंसारी…

1 6 7 8 9 10 26