Loading...

बारां

बारां

"स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बारां के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में आयोजित समारोह में उन्हें योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अन्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिया गया।" Read More

एसडीपीआई बारां इकाई ने मनाया बड़ी धूमधाम से स्वतन्त्रता दिवस

बारां

बारां जिले में एसडीपीआई इकाई ने 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष अब्दुल अजीज अज्जू भाई ने झंडारोहण से की। नेताओं ने आज़ादी के महत्व, जवानों और किसानों के योगदान को याद किया और देश की एकता व तरक्की बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए और वोट चोरी व ईवीएम हैकिंग के मामलों को लेकर…

इंतजामिया कमेटी मस्जिद बारां भाईयान के नवनियुक्त सदर का अंजुमन ने किया इस्तकबाल

बारां

बारां में मस्जिद बारा भाईयान इंतजामिया कमेटी के चुनाव में इंसाफ मंसूरी को सर्वसम्मति से सदर चुना गया। नायब सदर मोहम्मद आबिद देशवाली और सेकेट्री समीर अली के साथ उनका मदरसा अंजुमन इस्लामिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में कई अंजुमन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

default-image

डोल मेले का विस्तार कर तालाब की पाल पर व्यापारियों के लिए 225 नई दुकानों का होगा आवंटन -ज्योति पारस

बारां

हाड़ौती का प्रसिद्ध डोल मेला इस बार 3 सितम्बर से बारां नगर परिषद द्वारा आयोजित किया जाएगा। मेला परिसर को विस्तार देते हुए डोल तालाब पाल पर 20×15 फुट आकार की 225 नई दुकानों का आवंटन होगा। इच्छुक व्यापारी 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। दुकान का किराया मेला अवधि के लिए ₹15,000 तय किया गया है।

इनरव्हील क्लब बारां द्वारा स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जच्चा-बच्चा पोषण और देखभाल जागरूकता कार्यक्रम किया

बारां

बारां में इनरव्हील क्लब ने स्तनपान सप्ताह के तहत माताओं और नवजात शिशुओं के लिए पोषण व देखभाल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया रहीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्तनपान के लाभ, सही पोषण और स्वच्छता पर जानकारी दी। क्लब ने बेबी किट वितरित किए और माताओं को बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए समय पर देखभाल का संदेश दिया।

आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच

बारां

बारां जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 2 अगस्त से 8 अगस्त तक "आकांक्षा हाट" का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उद्यमियों को विपणन व ब्रांडिंग का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और उद्यमियों ने भाग लिया। इस हाट में 'वोकल फॉर लोकल' थीम पर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय…

default-image

अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, का इजलास ए आम सम्पन्न

बारां

बारां में 3 अगस्त 2025 को अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी का इजलास-ए-आम अंजुमन मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत से हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से आबिद हुसैन अंसारी को अंजुमन का नया सदर निर्विरोध चुना गया। इजलास में सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार और कौमी हमआहंगी जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।…

जिले में भारी बारिश के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क, जर्जर भवनों के उपयोग पर तत्काल रोक

बारां

बारां जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने खुद जमीनी दौरा कर स्कूल और अन्य सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण किया। जिन भवनों की हालत जर्जर पाई गई, उन्हें तत्काल सील करने और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का झालावाड़ दौरा, देह संस्कार मैं शामिल हुए घटना स्थल विद्यालय का निरीक्षण किया

बारां

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने झालावाड़ के पिपलोदी गांव में स्कूल हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अंतिम संस्कार में प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मृतकों के लिए 1 करोड़ और घायलों को 10 लाख मुआवज़ा देने की मांग की। साथ ही पूरे राजस्थान में जर्जर स्कूलों का सर्वे कर बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की अपील की।

default-image

जिले में मनाया गया 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव

बारां

बारां जिले में रविवार को 'मिशन हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। फतेहपुर टोल प्लाज़ा के पास आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, सचिव ओमप्रकाश बुनकर, विधायकगण और अधिकारियों ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान जिले भर में सरकारी विभागों, संस्थाओं, एनसीसी, स्काउट्स और आम नागरिकों की भागीदारी से व्यापक वृक्षारोपण हुआ। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा…

1 4 5 6 7 8 26