बारां के लईक व आरज़ू की खिदमत का जज्बा वाकई काबिल-ए-तारीफ
बारां, (रॉयल पत्रिका)। हज खिदमतगार के रूप में पिछले पांच सालों से जयपुर व नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाजियों की हज पर जाने वाली फ्लाइट और हज का सफर मुकम्मल करके वापस लौटने वाली सभी फ्लाइट्स के हाजियों को रिसीव करने बारां के मियां-बीवी लईक अहमद अंसारी और आरज़ू अंसारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहते हैं। हज के फार्म भरने से लेकर हज टीकाकरण, हाजियों के लिए तरबियती कैंप सहित विभिन्न आयोजनों में स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य प्रमुख समाजसेवी हाजी मोहम्मद अशफाक के साथ हमेशा उपस्थित रहकर खिदमत को अंजाम देते हैं। बारां जिले सहित विभिन्न जिलों के हाजियों के जयपुर हज हाउस में पहुंचने से लेकर हज कमेटी द्वारा बसों के माध्यम से जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हाजियों के बेग उठाना, हाजियों को डॉक्यूमेंट की पूरी जानकारी देना, मक्का और मदीना में काम आने वाले कागजों को सही से बतलाना सहित विभिन्न कामों को अंजाम देते है। जब तक हाजियों की आखिरी फ्लाईट रवाना न हो जाए तब तक वहीं रहते हैं। इनके कार्य की सराहना करते हुए स्टेट हज कमेटी राजस्थान के पूर्व सदस्य हाजी मोहम्मद अशफाक ने कहा कि इन मियां-बीवी की खिदमत का जज्बा वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
