रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया डॉक्टर्स डे व सी.ए. डे
शब्बीर हुसैन
बारां,(रॉयल पत्रिका)। रोटरी क्लब ने अपने नये कार्यकाल की शुरूआत सेवा और सम्मान के साथ की। 2025-26 के नवनियुक्त अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विजय व सचिव महेश तिवारी ने अपने कार्यकाल का शुभारम्भ रक्तदान शिविर लगाकर किया साथ ही डॉक्टर्स डे और सी.ए. डे के उपलक्ष में डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटस का भी सम्मान सम्मान कर एक सराहनीय पहल की। कार्यक्रम जीवन धारा ब्लड सेन्टर पर आयोजित हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन धीरज तिवारी द्वारा किया गया, एवं क्लब अध्यक्ष द्वारा सभी का शब्द चंदन से स्वागत किया गया तथा मुख्य अतिथि के रूप में क्लब ट्रेनर जिला प्रमुख उर्मिला भाया उपस्थित रही। क्लब ट्रेनर उर्मिला भाया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं आज तक लगभग 27 से 28 बार रक्तदान कर चुकी है तथा सभी महिलाओं से मेरा निवेदन है कि हमें ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी के सुहाग, किसी के बच्चे, किसी की पत्नी, किसी के माता-पिता की जान बचाई जा सके। रक्तदान एक महादान है, इससे हमारे शरीर पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नही पडता, बल्कि रक्तदान करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजमल चित्तौड़ा ने रक्तदान की जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी पर की कोई कमजोरी नही आती तथा 18 से 65 वर्ष की उम्र का हर वो व्यक्ति रक्तदान कर सकता है जिसका वजन 45 किलो से अधिक है। एक यूनिट रक्तदान करके कई लोगों की जिन्दगी बचाई जा सकती है। डॉ. त्रिवेश बरदानिया कहा कि रक्तदान जीवन रक्षक है इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। एक यूनिट रक्तदान करके कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, खासकर उन लोगों कि जो केंसर व थेलेसेमिया जैसी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित है। बरदानिया ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से निरन्तर नई कोशिकाओं का निर्माण होता है जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। रक्त वीर यौद्धाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया इस शिविर में 31 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ। चार्टर अध्यक्ष डी.सी. जैन का आकस्मिक निधन हो जाने पर 2 मिनीट का मौन रखा गया। इस मौके पर डॉ. सत्येन्द्र गोयल, डॉ. सतिश अग्रवाल, डॉ. सुमित परूथी, डॉ. त्रिवेश बरदानिया, डॉ. हरिशंकर मीणा, सी.ए. गोविन्द गर्ग, सी.ए. विकास जैन, सी.ए. दीपक गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुनीता बाली प्रिंसीपल मॉर्डन स्कूल, रोटेरियन आदित्य जैन, संतोष विजय, ऐन्स कल्पना, त्रिशला आदि उपस्थित रही। अन्त में सेकेट्री ने सभी को धन्यवाद दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
