झालावाड़ में निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर 23 अक्टूबर को आयोजित होगा
-सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। करामत अली बाबा साहब की दरगाह शरीफ पर खतना शिविर को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। हर साल की तरह इस साल भी सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर और ईदगाह इंतजामिया कमेटी की जानिब से लगने वाले निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर के सफल आयोजन के लिए मुकीम बेग हाजी निजाम चौधरी, इस्माइल अंसारी पाटन, डॉ. रोशन साहब, रईस भाई कटपीस की सरपरस्ती में और सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन साहब ईदगाह सदर अब्बू भाई की सदारत में कुरान शरीफ की तिलावत के साथ मीटिंग का आगाज हुआ। शिविर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोसायटी के सेकेट्री राजू भाई हबीब नगर ओर नायब सदर बल्ला भाई ने बताया कि मीटिंग में सभी मेंबर हजरात से सलाह मशवरा किया गया और सभी ने 23 अक्टूबर को निशुल्क मुसलमानी खतना सुन्नत शिविर ईदगाह परिसर झालावाड़ में लगाने की प्रस्ताव दिया उसके बाद सोसायटी के सदर अब्दुल हुसैन साहब ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को खतना शिविर आयोजित होगा। सोसायटी के कैशियर मोनू भाई और इमरान भाई पेंटर ने बताया कि मीटिंग में आए हुए सभी हजरात का इस्तकबाल किया गया और सभी को खतना शिविर के बारे में समझाया गया और हॉस्पिटल प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के सभी प्रशासनिक कार्य की सभी मेंबर हजरात को अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई और इस मौके पर ईदगाह सदर जनाब शराफत अली उर्फ अब्बू भाई को योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर केक काटकर माला पहनाकर मुंह मीठा किया और मुबारकबाद पेश की गई और लंबी उम्र अच्छी सेहत की दुआ की गई। इस मौके पर ईदगाह इंतजामिया कमेटी और सीरते मुस्तफा मददगार सोसायटी हबीब नगर के सभी मेंबरान हजरात मौजूद रहे व सोसायटी के सदर हाजी अब्दुल हुसैन साहब और सेक्रेट्री राजू भाई हबीब नगर ने सभी हजरात का शुक्रिया अदा किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
