Loading...

रिलायबल कंप्यूटर सुकेत द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू

सुकेत

Follow us

Share

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। सुकेत कस्बे के रिलायबल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत निशुल्क कंप्यूटर कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें आरएस-सीआईटी और टैली कोर्स कराए जाएंगे। कंप्यूटर सेंटर संचालक डॉ. जरीफ अहमद ने बताया कि आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आवेदिका का जनआधार कार्ड, दसवीं कक्षा की अंकतालिका, तथा टैली कोर्स के लिए 12वीं कक्षा की अंकतालिका अनिवार्य होगी। कंप्यूटर टीचर जिया खान ने बताया कि इस कोर्स में ग्रेजुएट आवेदिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 22 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के लिए भी आरक्षित सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक महिलाएं समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।