राठौर तेली समाज सेवा समिति ने उपखंड कार्यालय में एसडीएम को सौपा ज्ञापन
गौ-रक्षक टीम पर हमला करने के विरोध
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। नागौर जिले के परबतसर में चल रहे पशु मेले में गौ तस्करों द्वारा गाय और उनके बछड़ों की अवैध रूप से हो रही तस्करी और गो रक्षक टीम पर किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार को राठौर तेली समाज सेवा समिति ने उपखण्ड कार्यालय में एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मेले में अवैध रूप से गाय बछड़ो को लोडिंग वाहन में अधिक संख्या में भर रखा था, ताकि उनको बुचडखानो में ले जाया जा सके। गुप्त सूत्रों से प्राप्त सुचना के आधार पर गौ रक्षा कमांडो फ़ोर्स के राष्ट्रिय प्रभारी प्रहलाद राठोर एवं साध्वी आशा दीदी की टीम के साथ मौके पर पहुचकर, उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन समझाईश के दौरान उन्होंने बर्बरतापूर्ण व्यव्हार करते हुए उल्टा गौ रक्षको के साथ मारपीट करना प्रारम्भ कर दिया। इस दौरान गौ रक्षा कमांडो के प्रभारी प्रहलाद राठोर एवं अन्य सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गए। साध्वी आशा दीदी भी इनके हमलो से घायल हो गई। इस दौरान इन्होने पुलिस प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी नकारात्मक रवैय्या अपनाते हुए उल्टा गौ रक्षको के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रशासन भी गौ तस्करों के साथ मिला हुआ था, पुलिस ने भी गौ तस्करों की तरफदारी की। प्रशासन का यह रवैया समाज हित में नकारात्मकता को प्रदर्शित करता है। ज्ञापन में राठोर तेली समाज ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के विरुध्द नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालो में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रमेश मीणा (गुड्डू), पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गौतम, श्याम आचार्य, नूर मोहम्मद, मुकेश सैन, समाज अध्यक्ष गणेश राठौर, उपाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, सचिव राकेश राठौर, कोषाध्यक्ष राकेश राठौर, महामंत्री महेश राठौर, संघठन मंत्री विधा सागर राठौर, भरत राठौर, नंद किशोर राठौर, बलराम राठौर, बालमुकंद राठौर, विनोद राठौर सहित अजय मीणा मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
