Loading...

ताज़ातरीन

जयपुर

default-image

गाजा में दो साल की लड़ाई के बाद हमास ने सोमवार से इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू की। पहले 7 और बाद में 13 बंधकों को रिहा किया गया। अब हमास के कब्जे में कोई जिंदा बंधक नहीं है और नेपाली बंधक बिपिन जोशी के जीवित रहने की संभावना समाप्त हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल पहुंचे और उन्होंने इजरायली संसद को संबोधित किया। इसके बाद हमास ने 20… Read More

सीजेआई पर जूता फेंकने का प्रयास न्यायपालिका व संविधान पर हमला- विपक्षी दल

नई दिल्ली

प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने के प्रयास की विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस, सपा, राकांपा, माकपा, शिवसेना और द्रमुक ने इसे संविधान और न्यायपालिका पर हमला करार दिया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि यह देश में बढ़ती नफरत और कट्टरता का प्रतीक है। अन्य नेताओं ने इसे असहिष्णुता, घृणा और लोकतंत्र के लिए खतरे की चेतावनी बताया।

‘किसी कीमत पर बगराम एयरबेस नहीं देंगे’ – अमीर खान मुत्तकी

नई दिल्ली

अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के पहले दौरे पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बगराम एयरबेस किसी भी कीमत पर किसी को नहीं दिया जाएगा। मुत्तकी ने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी देश के खिलाफ नहीं होगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बगराम एयरबेस मांगने पर भी इनकार किया। दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात में दोनों देशों ने व्यापार,…

default-image

वक़्फ़ संपत्तियाँ समाज की भलाई के लिए हैं, विवाद के लिए नहीं–  डॉ. मोहम्मद शोएब

जयपुर

प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब ने कहा कि वक़्फ़ संपत्तियाँ समाज सेवा और धार्मिक अधिकारों के लिए हैं, न कि विवाद के लिए। उन्होंने वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम 2025 में बदलावों की आलोचना की और बताया कि यह मुसलमानों की धार्मिक स्वायत्तता और परंपरागत प्रबंधन को प्रभावित करता है। सुप्रीम कोर्ट के कुछ स्थगित निर्णयों को सकारात्मक बताया, लेकिन अधिनियम के अन्य प्रावधानों के दुरुपयोग का खतरा बताया। मुस्लिम समुदाय…

सांचौर के बावरला विद्यालय में चैंपियन बालिका टीम का किया स्वागत

सांचौर

सांचौर के बावरला बालिका विद्यालय की टीम ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की जनरल चैंपियनशिप जीती। कबड्डी में विजेता, बैडमिंटन में उपविजेता, 400 और 600 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। साहित्य में भी बालिकाओं ने प्रदर्शन किया, संस्कृत वाद-विवाद और अंग्रेजी/संस्कृत निबंध में पुरस्कार जीते। 12 बालिकाओं का राजकीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। कबड्डी की बेस्ट प्लेयर मनीषा विश्नोई रहीं। विद्यालय लौटने पर उनका भव्य…

हाजी अनवार अली शाह की वफात के बाद दुआएं व कुरान ख्वानी की गई

चूरू

चूरू: बठिंडा वाले पीर हाजी अनवार अली शाह के इंतकाल के बाद उनके आस्ताने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से उनके मुरीद पहुंचे और मगफिरत के लिए दुआएं व क़ुरआन ख्वानी की गई। लंगर का आयोजन महाराष्ट्र हज कमेटी के सदस्य क़ाज़ी शकील ने किया।

default-image

हिन्दुस्तान जिंक की जावर ग्रुप ऑफ माइंस में सुरक्षा और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित

उदयपुर

उदयपुर में हिन्दुस्तान जिंक की जावर ग्रुप ऑफ माइंस ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के सहयोग से “हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी में तकनीकी प्रगति” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें डीजीएमएस अधिकारी, ओईएम पार्टनर और कम्पनी की तकनीकी टीमों ने भाग लिया। कार्यशाला में सुरक्षा मानकों, टकराव-रोधी सिस्टम, स्वचालन और डिजिटल तकनीक के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। इस पहल ने हिन्दुस्तान जिंक की सुरक्षा और इनोवेशन के…

वर्ल्ड पेलिएटिव केयर डे पर गीतांजली हॉस्पिटल में विशेष आयोजन

उदयपुर

उदयपुर स्थित गीतांजली हॉस्पिटल के कैंसर विभाग के पेन एंड पेलिएटिव केयर यूनिट ने वर्ल्ड पेलिएटिव केयर डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर डॉक्टरों, स्टाफ, रोगियों और उनके परिजनों ने उत्साह से भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा परतानी ने कहा कि पेलिएटिव केयर का मकसद मरीज की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना और उसके दर्द को कम करना है।

मुफ़्ती-ए-आज़म राजस्थान का उर्स देश में अमनों अमान की दुआ के साथ हुआ संपन्न

जोधपुर

जोधपुर में अल इस्हाकिया अल अशफ़ाकिया ट्रस्ट द्वारा हजरत अशफाक हुसैन नईमी रहमतुल्लाह अलेय के 12वें उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुफ्ती शमसुद्दीन, मौलाना कलीम अशरफ जिलानी और इस्लामिक स्कॉलर सईद नूरी ने समाज में शिक्षा, अच्छे अख्लाक, नशाखोरी पर रोक और पारिवारिक एकता पर बल दिया। ट्रस्ट अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने बताया कि हजरत का मिशन दीनी तालीम को फैलाना था। उर्स सलातो-सलाम और देश…

default-image

गीतांजली नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजन

उदयपुर

उदयपुर के गीतांजली नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जीनगर और आचार्य डॉ. मनु शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मानसिक रोगों से जुड़ी भ्रांतियों, नशा, मोबाइल एडिक्शन तथा मानसिक स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने संदेश दिया कि मानसिक बीमारी किसी को भी हो सकती…

1 53 54 55 56 57 213