Loading...

मुफ़्ती-ए-आज़म राजस्थान का उर्स देश में अमनों अमान की दुआ के साथ हुआ संपन्न

जोधपुर

Follow us

Share

समाज को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शिक्षा और अच्छे अख्लाक जरूरी- कलीम अशरफ

जोधपुर (रॉयल पत्रिका)। अल इस्हाकिया अल अशफ़ाकिया ट्रस्ट द्वारा हजरत अशफाक हुसैन नईमी रहमतुल्लाह अलेय के 12 वे उर्स के मौके पर मुख्य वक्ता कलीम अशरफ जिलानी और मुफ्ती शमसुद्दीन ने अपनी तकरीर में समाज में बढ़ती कुरीतियों को रोकने का आह्वान किया। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा और अच्छे अख्लाक पर जोर दिया और अवेयरनेस लाने के लिए निरंतर काम करने की जरूरत बताई समाज में बढती फिजूलखर्ची पर अंकुश लगे। इस्लामिक स्कॉलर मोहम्मद सईद नूरी अपने संबोधन में कहा कि मुफ्ती साहब ने हमेशा आवाम की फिक्र की हमें भी समाज में बढ़ती नशाखोरी और बिखरते परिवारों को रोकना हमारी प्राथमिकता देनी चाहिए में समाज के बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, सामाजिक संगठनों से अपील करता हूं कि वह बिखरते परिवारों को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें नशे की आदत आपको और आपके परिवार को सिर्फ कष्ट ही देगी। अल इस्हाकिया अल अस्फाकिया ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने कहा कि हजरत का सपना था कि वह राजस्थान में दीनी तालीम की अलख जगाए और उन्होंने अपने पूरे जीवन में इस मिशन को आगे बढ़ाया। हजरत मुफ्ती अशफाक हुसैन नईमी रहमतुल्लाह अलेय का उर्स सलातो सलाम एवं दुआ के साथ सम्पन हुआ जिसमें तकरीर और लंगर का आयोजन हुआ उर्स मे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित पूरे राजस्थान के जिलो से जायरीनों ने शिरकत की मंच संचालन मुफ्ती फैयाज अहमद रिज्वी ने किया उर्स की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हुई और उर्स मे बापू गुलाम हुसैन साहब जिलानी द्वारा देश के अम्लों अमन और युवाओं की तरक्की के लिए दुआ की और उर्स का समापन हुआ। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी साजिद खान ने बताया कि उर्स मुफ्ती-ए-आजम राजस्थान में पीर बापू गुलाम हुसैन जिलानी साहब सुजा शरीफ, मोलाना मुहम्मद कलीम अशरफ जिलानी उत्तर प्रदेश, मोलाना मुहम्मद सईद नूरी मुम्बई, मौलाना शमसुद्दीन मकराना, मौलाना तौसीफ रजा, डॉ. हफिजुर रहमान दिल्ली,शौकत खान, इस्माइल बैग, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सद्दीक राजू, परवेज खान, मोहम्मद इरफान कुरैशी, रसूल बख्श, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जाकिर, मौलाना रज्जब अली, नियामत पठान, फजलुद्दीन छिपा, सद्दीक राजु, समाजसेवी जावेद हुसैन, नियामत पठान, नसीम अली, आरिफ मारसाब, उमर गोल्डन, साजिद आदिल‌, मोहम्मद जाकिर, मोबिन कादरी, जावेद जाय, साबिर ली, वसीम आफरिदी, मुख्तियार चिश्ती, फजलुद्दीन,पप्पू खान,  हबीब खान, मुश्ताक अहमद, शोएब, साबिर हुसैन, मोहम्मद साजिद, आसिफ नूरी, इमरान कुरैशी, जुल्फिकार, रमजान अली सहित हजारों समाजसेवी, शिक्षाविद्, मुरीद ओर अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।