Loading...

सांचौर के बावरला विद्यालय में चैंपियन बालिका टीम का किया स्वागत

सांचौर

default-image

Follow us

Share

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। बावरला राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, सारंगिया नाडी बस्ती विष्णुनगर की बालिकाओं ने संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग की जनरल चैंपियनशिप अपने नाम की प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, केरू जोधपुर में 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक हुआ। जिसमें बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओ में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। कबड्डी में विजेता,बैडमिंटन में उपविजेता,400 मीटर दौड़ में विजेता एवं उपविजेता,600 मीटर दौड़ में विजेता एवं उपविजेता,4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में उपविजेता रही। साहित्य की प्रतियोगिताओं में भी बालिकाओं ने प्रतिभा दिखाई। संस्कृत वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान, संस्कृत वाद विवाद विपक्ष में द्वितीय स्थान, अंग्रेजी निबंध में उपविजेता, संस्कृत निबंध में उपविजेता रही। विद्यालय की 12 बालिकाओं का राजकीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ। वही कबड्डी का बेस्ट प्लेयर का किताब मनीषा विश्नोई को मिला। विद्यालय लौटने पर बालिकाओं का विद्यालय परिवार एक ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मीणा, अध्यापक जगदीश चंद्र बिश्नोई, निजी अध्यापिका पप्पू देवी व ग्रामीणों ने दल प्रभावित जगदीश चंद्र बिश्नोई और बालिकाओं का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।