‘किसी कीमत पर बगराम एयरबेस नहीं देंगे’ – अमीर खान मुत्तकी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत के दौरे पर हैं। मुत्तकी ने कहा कि हम बगराम एयरबेस किसी को नहीं देंगे। अफगानिस्तान अपनी जमीं का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं होने देगा। अगर कोई हमारे साथ रिश्ते बनाना चाहता है तो उन्हें डिप्लोमैटिक मिशन के जरिए आना होगा ना कि सैन्य वर्दी में नहीं। यह किसी भी कीमत में स्वीकार्य नहीं है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि वह अफगानिस्तान में अमेरिका का बनाया हुआ बगराम एयरबेस वापस चाहते हैं। मुत्तकी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात की दोनों पक्षों ने व्यापार, विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति जताई। मुत्तकी गुरुवार को एक हफ्ते की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद काबुल से दिल्ली तक यह पहली यात्रा है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
