Loading...

हमास ने 20 इजायली बंधकों को किया रिहा, नेपाल के एकमात्र हिंदू बंधक के जिंदा बचने की उम्‍मीद खत्‍म

जयपुर

default-image

Follow us

Share

जयपुर (गाजा सीजफायर लाइव)। गाजा में दो साल तक चली लड़ाई के बाद सोमवार से इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो गई है। 7 बंधकों के पहले बैच को रिहा भी कर दिया गया है। गाजा से 48 बंधकों की रिहाई की उम्मीद में सैकड़ों लोग सुबह से ही तेल अवीव के बंधक चौक पर जमा हो गए। बंधक और लापता परिवार मंच ने चौक पर लगाई गई स्क्रीन पर बंधकों की इजरायल वापसी का प्रसारण करने की योजना बनाई है। चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार, बंधकों के परिवारों को रात में ही दक्षिण की ओर रवाना कर दिया गया। परिवारों को गाजा सीमा के पास स्थित रीम सैन्य अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है। स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8 बजे बंधकों की रिहाई की उम्मीद है। गाजा में हमास की कैद में अभ 48 इजरायली बंधक अभी मौजूद हैं, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमले के दौरान 250 बंधकों को अगवा कर लिया था। इनमें से बाकी को जीवित या मृत छोड़ा जा चुका है।

डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायली संसद पहुंचे-

इजरायल के सभी 20 जिंदा बंधकों के रिहा होने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायल पहुंच गए हैं। ट्रंप इजरायल की संसद को संबोधित करने जा रहे हैं। साल 1949 में इजरायल बनने के बाद ट्रंप ऐसे चौथे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपति हैं जो इजरायली संसद को संबोधित करेंगे। ट्रंप का इजरायली संसद की अध्‍यक्ष ने स्‍वागत किया है।

हमास के कब्‍जे में अब कोई जिंदा बंधक नहीं, नेपाली परिवार को झटका-

हमास के 13 बचे हुए बंधकों को रिहा करने के बाद अब कोई भी जिंदा बंधक उसके कब्‍जे में नहीं है। इजरायली मीडिया के मुताबिक हमास के कब्‍जे में अभी भी 28 बंधकों के शव हैं। इनमें से कुछ शव को आज इजरायली सेना को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके साथ ही नेपाली बंधक बिपिन जोशी के जिंदा बचने की संभावना खत्‍म हो गई है। बिप‍नि एकमात्र हिंदू बंधक थे।

हमास ने 20 इजरायली बंधकों को किया रिहा-

हमास ने पहले 7 और 13 बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने ऐलान किया था कि वह 20 बंधकों को रिहा करेगा। 13 बंधकों का दूसरा इजरायली जत्‍था रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है। इन सभी को दक्षिणी गाजा में रेडक्रॉस के हवाले किया गया। ये सभी अब इजरायल जा रहे हैं।

मैं गाजा की यात्रा करना चाहूंगा: ट्रंप-

इजरायल पहुंचे अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वह गाजा की यात्रा करना चाहेंगे। अपने विमान एयरफोर्स वन में ट्रंप ने कहा कि अगर वह गाजा जाते हैं तो उन्‍हें गर्व होगा। मैं गाजा गए बिना ही उसके बारे में बहुत कुछ जानता हूं। मैं इस यात्रा को करना चाहूंगा। ट्रंप आज इजरायल की संसद को संबोधित किया।

हमास के बाद 2 हजार फलस्‍तीनी कैदियों को छोड़ेगा इजरायल-

हमास के 20 बंधकों को रिहा करने के बाद इजरायल 2000 फलस्‍तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इन फलस्‍तीनी लोगों को कैदियों के विशाल वाहन में भरकर पहुंचाया जाएगा। इन्‍हें गाजा के नासिर हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप इजरायल में बंधकों के परिवार के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मिस्र में जाएंगे जहां गाजा पीस समिट हो रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।