Loading...

ताज़ातरीन

सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष पद की दौड़ तेज हो गई है। पार्टी के पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की राय लेकर संगठन को नया नेतृत्व देने की तैयारी में हैं। इस बीच दो नाम—लईक अहमद और विनोद जैन—सबसे मज़बूत दावेदारों के रूप में उभरे हैं। Read More

टांकरड़ा के डॉ. मधुर हरसोलिया ने जीता बेस्ट रेजीडेंट का खिताब

चौमूं

पुष्कर में आयोजित राजस्थान आप्थल्मॉलोजिक सोसायटी की 47वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में टांकरड़ा के डॉ. मधुर हरसोलिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट रेजीडेंट ऑफ द ईयर का खिताब जीता। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के रेजीडेंट डॉक्टर मधुर हरसोलिया ने यह सम्मान हासिल कर गांव व राज्य का गौरव बढ़ाया। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के 500 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और कई शोध-पत्र प्रस्तुत किए।

आरटीआई एक्ट लागू होने के 20 वर्ष पूरे

जयपुर

सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम को लागू हुए 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस नेताओं गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने कहा कि यह कानून यूपीए सरकार के ऐतिहासिक सुधारों में से एक था, जिसने आम नागरिकों को शासन से जवाब मांगने का अधिकार दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2014 के बाद आरटीआई की स्वतंत्रता लगातार कमजोर हुई है — 2019 और 2023 के संशोधनों ने इसकी…

default-image

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों — गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सतपाल शर्मा — के नाम घोषित किए हैं। राज्य में चार सीटों पर 24 अक्टूबर को मतदान होगा। संख्या बल के आधार पर एनसी-कांग्रेस गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त मानी जा रही है, जबकि भाजपा को एक सीट का लाभ हो सकता है। इसके बावजूद भाजपा ने तीन उम्मीदवार उतारकर…

कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं –  मदन राठौड़

जयपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर लोकतंत्र की दुहाई देने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं के दमन और आपातकाल की काली छाया से भरा पड़ा है। राठौड़ ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भ्रम और झूठ की राजनीति की है, जबकि भाजपा राष्ट्रवाद और सुशासन की नीति पर काम करती है।…

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब खत्म, अल्पसंख्यक स्कूलों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जाएगा

शिमला

उत्तराखंड सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के मदरसा बोर्ड को खत्म कर दिया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 लागू हो गया है। इसके तहत सभी मदरसे अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध होंगे और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुसार राष्ट्रीय पाठ्यक्रम लागू करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में समान और आधुनिक शिक्षा सुनिश्चित करने…

default-image

वंचितों और जरूरतमंद को सुनिश्चित हो रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं – भजनलाल शर्मा

जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कई कल्याणकारी कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से कैंसर, बाल रोग और बुजुर्गों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। मा वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी सेवाएं मिल रही हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना से लाखों बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान…

धर्म परिवर्तन कानून संविधान की भावना के खिलाफ

जयपुर

राजस्थान में लागू विधि विरुद्ध संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2025 को लेकर राज्य के 20 सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों ने इसे संविधान की भावना और मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया है। जयपुर क्रिस्चियन फेलोशिप के जस्टिन बोनिफेस ने कहा कि यह कानून एक धर्म विशेष को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया है।

बिहार में मुस्लिम विधायकों की संख्या बढ़ सकती है!

जयपुर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुस्लिम विधायकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछली बार 2020 में मुस्लिम मतदाताओं के विभाजन के कारण केवल 19 मुस्लिम उम्मीदवार विधानसभा पहुँचे थे, जबकि 2015 में 24 मुस्लिम विधायक जीते थे। इस बार मुस्लिम वोटों का बंटवारा कम होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि जेडीयू को मुस्लिम मतदाताओं का कम समर्थन मिलेगा और इसका सीधा फायदा इंडिया…

default-image

अमित शाह ने ‘विजन राजस्थान 2047’ पुस्तक का विमोचन किया

jaipur

जयपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के अंतर्गत 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग की और 9300 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कानून व्यवस्था, सुशासन और राज्य के सतत विकास पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में ‘विजन राजस्थान 2047’ पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

1 52 53 54 55 56 213