भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान
एक मुस्लिम का भी नाम
नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए तीन कैंडिडेट के नामों की घोषणा की है। यहां राज्यसभा के चार सीटों पर चुनाव होने हैं। 24 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय हुई है। वोटिंग की नौबत आने पर इस चुनाव में विधायकों के द्वारा वोट डाले जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। भगवा पार्टी ने गुलाम मोहम्मद मीर, राकेश महाजन और सत पाल शर्मा को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने चार सीटों के लिए चुनाव के लिए तीन अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की हैं। विधानसभा में अपनी संख्या के आधार पर नेशनल कॉन्फ्रेंस कांग्रेस गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है जबकि भाजपा को एक सीट पर बढ़त हासिल है। इसके बावजूद भाजपा ने तीन कैंडिडेट के नाम की घोषणा करके लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। इस बात की संभावना है कि अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने हेतु अन्य दलों के विधायकों को लुभाने की गहन कवायद शुरू करेगी। जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों के द्वारा वोट डाले जाते हैं। संख्या बल के हिसाब से राज्यसभा उम्मीदवारों की जीत होती है। कैंडिडेट की संख्या अधिक होने पर वोटिंग की नौबत आती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
