लईक अहमद, विनोद जैन सरल स्वभाव व सक्षम कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार
संगठन सृजन अभियान जिले में जारी पर्यवेक्षकों ने टटोले कार्यकर्ताओं के मन
(रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठन सृजन अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला में नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक झारखंड विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेश कश्यप प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, प्रदुम्न सिंह जिले के चारों विधानसभाओं में पार्टी के कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं, पर्यवेक्षक दर्जनों उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी जता रहे। जिसमें जातीय समीकरण के हिसाब से भी कई अड़चने सामने आ रही हैं। संगठन को मजबूत चलाना ओर संगठन के माध्यम से आगामी विधानसभा 2028 की तैयारी में शत प्रतिशत रहना ये कांग्रेस पार्टी की पहल है। ऐसे में पार्टी सोच समझकर ओर रॉय शुमारी से अध्यक्ष का चयन करेगी। ऐसे में जिले अनेक नामों में दो नामों पर भी खासी चर्चा बनी हुई है। विनोद जैन जिला संयोजक गांधी दर्शन, लईक अहमद सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी दोनो ही अपने-अपने व्यवहार से कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। लईक अहमद पिछले 30 साल से कांग्रेस में सक्रिय और अलग-अलग संगठनों के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे है। लईक अहमद अभी वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी मिली हुई है ओर 2023 में सवाई माधोपुर विधानसभा से कांग्रेस टिकट की मजबूती से दावेदारी भी की थी। अहमद पूर्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलसंख्यक विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके है। जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद पर रह चुके है।
पत्नी रह चुकी है जिला परिषद सदस्य
जिला अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे लईक अहमद की पत्नी शाहीन मालावत 2010 में जिला परिषद के चुनाव में रिकॉर्ड 5 हजार मतो से जीत हासिल कर जिला प्रमुख की प्रत्याशी भी रह चुकी है। लईक अहमद संगठन को चलाना चाहते है, कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं, नेता व जिले के संगठन को पार्टी के प्रति समर्पित रहकर मजबूती से चलाना चाहते हैं। जिससे कि आगामी समय में कांग्रेस पार्टी को संगठन की ओर से इजाफा मिलें। विनोद जैन 1995 से ब्लॉक युवक कांग्रेस के पद से राजनीति में सक्रिय हैं। समाने वर्ग के चर्चित व्यक्ति हैं। सवाई माधोपुर शहर के स्थानीय निवासी है, कपड़ों के थोक व्यापारी हैं। पूर्व में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व दो बार पूर्व में नगर पालिका में पार्षद व एक बार पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। अभी गांधी दर्शन समिति के जिला संयोजक हैं पूर्व की कांग्रेस सरकार में काफी सक्रिय भूमिका रही है। सवाई माधोपुर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। पूर्व विधायक से अच्छे संबंध हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए जिले में अध्यक्ष पद पर आकर पार्टी संगठन के लिए कार्य करने के इच्छुक है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
