Loading...

अमित शाह ने ‘विजन राजस्थान 2047’ पुस्तक का विमोचन किया

jaipur

अमित शाह समिट में उद्घाटन करते हुए

Follow us

Share

जयपुर। ‘नव विधान – न्याय की नई पहचान’ कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के अंतर्गत 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग तथा 9300 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विविध विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय गृह मंत्री के ओजस्वी उद्बोधन से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कानून व्यवस्था, सुशासन एवं राज्य के सतत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान ‘विजन राजस्थान 2047’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जो राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।