Loading...

जयपुर में दोस्ती के झगड़े ने ली जान, राजीनामा कराने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

जयपुर में दोस्ती के झगड़े ने ली जान, राजीनामा कराने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

Follow us

Share

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात दोस्तों के बीच हुए झगड़े में हमलावर ने चाकू घोंपकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक अपने दोस्तों के बीच हुए झगड़े में राजीनामा करवाने गया था। इस बीच फिर से दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान हमलावर ने उसके सीने-पेट में चाकू घोंप दिया। शिवदासपुरा थाना पुलिस को शनिवार सुबह खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि मृतक सोनू यादव (25) महेंद्रवास टोंक का रहने वाला था। वह प्रताप नगर में किराए से अपने दोस्त भागचन्द्र चौधरी के साथ रहकर ड्राइविंग का काम करता था। करीब तीन-चार दिन पहले ही सोनू अपने गांव से वापस लाया था। पिछले काफी समय से दोस्त भागचन्द्र चौधरी की अपने परिचित गोविन्द चौधरी से रंजिश चल रही थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लॉट में खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। युवक की हत्या का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए।

सोशल मीडिया पर भी चल रहा था विवाद

चाकसू ACP भवानी सिंह ने बताया कि मृतक सोनू यादव पिछले 3-4 दिन से शिवदासपुरा निवासी अपने दोस्त भागचन्द्र चौधरी के पास आया हुआ था। कुछ दिन पहले मृतक के दोस्त भागचन्द्र चौधरी का उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया था। दोस्तों में आपस में हुए झगड़े को सुलझाकर राजीनामा करने की बात चल रही थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे 12 से 15 दोस्त राजीनामा करने के लिए वृंदावन गार्डन के पास खाली प्लॉट पर पहुंचे। बातचीत के दौरान समझौते के लिए बुलाए दोस्त से राजीनाम करने की जगह मारपीट कर दी। मारपीट करने से गुस्साए दोस्त ने चाकू निकाल हमला कर दिया। राजीनामा कराने के दौरान हमलावर ने सोनू के सीने-पेट में चाकू घोंप निढाल कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की एक-दूसरे से झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

सोनू को रातभर सड़कों पर ढूंढता रहा दोस्त

दोस्त भागचन्द चौधरी ने पुलिस को बताया- शुक्रवार रात समझौते के लिए गोविन्द चौधरी को बुलाया था। जिसके बाद गोविन्द चौधरी अपने साथियों के साथ खाली प्लाट में मिलने पहुंचा था। मिलने के दौरान कहासुनी बढ़ने पर झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान चाकू चलने परसभी लोग वहां से भाग गए। भगदड़ के बीच सोनू के भी वहां से भाग निकलने की सोचकर घर लौट आया। अंधेरा होने के कारण वहां सोनू के निढाल होकर गिरने का भी पता नहीं चला। काफी समय तक सोनू के घर नहीं आने पर उसे ढूंढने भी गए। रातभर सड़कों पर इधर-उधर ढूंढते रहे, लेकिन सोनू नहीं मिला।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।